(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा के स्थापना दिवस के अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हवन–पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ एडवोकेट राजकुमार चौहान कें द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन–पूजन द्वारा कराया गया।
यज्ञ के यजमान क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान (मीरपुर )एवं महामंत्री एडवोकेट उत्तम सिंह चौहान संयुक्त रूप से उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के शौर्य, पराक्रम, राष्ट्रभक्ति और न्यायप्रिय व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।


Post Views: 4




































Users Today : 10
Users Yesterday : 938
