न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में पुलिस का बड़ा खुलासा: पेंटागन मॉल के स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा देह व्यापार धंधा, 7 गिरफ्तार – SSP डोबाल की सख्ती से हड़कंप”

“हरिद्वार में पुलिस का बड़ा खुलासा: पेंटागन मॉल के स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा देह व्यापार धंधा, 7 गिरफ्तार – SSP डोबाल की सख्ती से हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस एसएसपी डोबाल के निर्देश देह व्यापार पर हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

AHTU और सिडकुल पुलिस की टीम ने शहर के पेंटागन मॉल के स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का किया भंडाफोड़।

गुड एंड हैप्पी स्पा एंड सैलून पर छापेमारी, 05 महिलाएँ और 02 पुरुष दबोचे।

दूसरे स्पा सेंटर फ्लूट एंड फ्लाई स्पा एंड सैलून में अनियमितता पाए जाने पर किया गया चालान।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के कड़े निर्देशों पर हरिद्वार पुलिस द्वारा देह व्यापार पर लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है।

उक्त अनुपालन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने पेंटागन मॉल स्थित गुड एंड हैप्पी स्पा एंड सैलून पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान 05 महिलाएँ और 02 पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में व आपत्तिजनक सामग्री के साथ हिरासत में लिया गया।

वहीं पेंटागन मॉल के ही दूसरे स्पा सेंटर फ्लूट एंड फ्लाई स्पा एंड सैलून की संचालिका निवासी हरियाणा के विरुद्ध अनियमितता पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की गई।

हिरासत में लिये गये आरोपियो के विरुद्ध कोतवाली सिडकुल पर मु0अ0सं0 धारा 3/4/5 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

साथ ही सेक्स रैकेट से जुड़े अन्य व्यक्तियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

मुख्य आरोपी महिला पत्नी अनुभव निवासी आरके पुरम कॉलोनी थाना कोतवाली सिडकुल है, जो कई वर्षों से अन्तर्राज्य गिरोह बनाकर हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, मुजफ्फरनगर आदि स्थानों से युवतियों को लाकर स्पा सेंटर और सैलून की आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रही थी।

ALSO READ  "हरिद्वार में खनन माफिया पर SSP का ताबड़तोड़ एक्शन! इकबालपुर कांड के बाद फिर गिरी गाज, एक और पुलिसकर्मी सस्पेंड—विभाग में मचा हड़कंप"

नाम पता आरोपी

1. सचिन पुत्र महावीर, निवासी ऋषिकेश

2. गणेश पुत्र दुलबुन, निवासी ऋषिकेश

(साथ ही 05 महिलाएँ बरामद की गईं)

पुलिस टीम

1. उप निरीक्षक राखी रावत

2. एएसआई देवेंद्र

3. हे0का0 राकेश (AHTU)

4. का0 जयराज (AHTU)

5. का0 105 मुकेश (AHTU)

6. म0का0 272 शशिबाला (AHTU)

7. म0का0 451 गीता देवी (AHTU)

8. म0हे0का0 उमा सिरोहा (थाना सिडकुल)

9. का0 152 वि

पिन कैंथोरा

10. का0 चालक दीपक चंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 3 6
Users Today : 10
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 3 6
Users Today : 10
Users Yesterday : 1035