न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में खनन माफिया पर SSP का ताबड़तोड़ एक्शन! इकबालपुर कांड के बाद फिर गिरी गाज, एक और पुलिसकर्मी सस्पेंड—विभाग में मचा हड़कंप”

“हरिद्वार में खनन माफिया पर SSP का ताबड़तोड़ एक्शन! इकबालपुर कांड के बाद फिर गिरी गाज, एक और पुलिसकर्मी सस्पेंड—विभाग में मचा हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में अवैध खनन के मामले में पुलिस विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने संलिप्तता के तथ्य सामने आने पर एक आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार संबंधित आरक्षी को निलंबन अवधि के दौरान पुलिस लाइन में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई अवैध खनन के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है।

मामले की प्रारंभिक जांच सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी को सौंपी गई है। एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि पूरे प्रकरण की विस्तृत और तथ्यात्मक जांच एक सप्ताह के भीतर पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि अवैध खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने साफ कर दिया है कि अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्योंकि इससे कुछ दिन पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चौकी इकबालपुर के प्रभारी समेत 6 पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया था।

Share This
ALSO READ  "हरिद्वार के होटल में अनैतिक धंधे का भंडाफोड़, महिला गिरफ्तार, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 2 4
Users Today : 1381
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 2 4
Users Today : 1381
Users Yesterday : 886