न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन – पिल्ला गैंग का LLB स्टूडेंट सरगना तमंचा-बाइक समेत दबोचा, कनखल से दून तक फैला रखा था खौफ!”

“हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन – पिल्ला गैंग का LLB स्टूडेंट सरगना तमंचा-बाइक समेत दबोचा, कनखल से दून तक फैला रखा था खौफ!”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। थाना कनखल पुलिस ने पिल्ला गैंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग के सरगना भानु भारद्वाज को दबोच लिया है। आरोपी L.L.B. का छात्र बताया जा रहा है और गैंग को संरक्षण देने के साथ-साथ कोर्ट में पैरवी कर जमानत तक कराता था। 15 सितंबर 2025 को कनखल व जगजीतपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग घटना में उसका हाथ सामने आया है। शिकायतकर्ता मनोज कुमार की दुकान के बाहर जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और गैंग की कुंडली खंगालते हुए आरोपितों की धरपकड़ शुरू की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर गठित टीम ने लगातार दबिशें दीं। पूछताछ में सामने आया कि भानु भारद्वाज पिल्ला गैंग को शह देकर अपराध करवाता है। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने गैंग के साथ मिलकर देहरादून में भी हत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने उसे श्री यंत्र पुल से बैरागी कैंप मार्ग पर मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई।इस दौरान गैंग के दो अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी से इलाके में दहशत फैलाने वाले इस गैंग के हौसले पस्त हो गए हैं और जल्द ही अन्य फरार सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

ALSO READ  "लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 लाख की फिरौती मांगकर हत्या की साजिश रच रहे बदमाशों पर कसा शिकंजा, अवैध असलहों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार — सतर्कता से टली बड़ी वारदात!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 1
Users Today : 526
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 1
Users Today : 526
Users Yesterday : 496