न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » दिवस » “बहादराबाद थाना दिवस में एएसपी जितेंद्र चौधरी की धमक: अंकुर शर्मा और अमित नौटियाल संग फरियादों का फटाफट निस्तारण, साइबर ठगों व नशे पर कसा शिकंजा”

“बहादराबाद थाना दिवस में एएसपी जितेंद्र चौधरी की धमक: अंकुर शर्मा और अमित नौटियाल संग फरियादों का फटाफट निस्तारण, साइबर ठगों व नशे पर कसा शिकंजा”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। थाना बहादराबाद में थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें एएसपी जितेंद्र चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करना और शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना रहा। इस दौरान थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा तथा बाजार चौकी इंचार्ज अमित नौटियाल भी मौजूद रहे। जितेंद्र चौधरी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों में मौके पर ही जांच अधिकारियों को बुलाकर निस्तारण कराया।कुल 11 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें अधिकांश का समाधान तुरंत कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों पर आवश्यक विधिक कार्रवाई के निर्देश पारित किए गए। थाना दिवस में आए लोगों को एएसपी जितेंद्र चौधरी ने साइबर अपराध के बढ़ते तरीकों के प्रति जागरूक किया

और अपील की कि कोई भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर ध्यान न दें। इस मौके पर नशा उन्मूलन अभियान पर भी विशेष चर्चा हुई।थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है जब जनता और पुलिस मिलकर काम करें। वहीं, बाजार चौकी इंचार्ज अमित नौटियाल ने बताया कि थाना दिवस न केवल शिकायत निस्तारण का मंच है, बल्कि इससे पुलिस और जनता के बीच संवाद और भरोसा भी मजबूत होता है।इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह जनहित से जुड़े प्रश्नों पर भी संवेदनशील और तत्पर है।

ALSO READ  "कारगिल विजय दिवस पर CM धामी का वीरों को नमन, ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखाई हरी झंडी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 7 2
Users Today : 869
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 7 2
Users Today : 869
Users Yesterday : 728