न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में नगर निगम रुड़की, कांवड़ पटरी मार्ग पर चला महा स्वच्छता अभियान!” “आपदा पर अब नहीं होगी देरी! सेना और यूएसडीएमए ने मिलाया दम, गोल्डन ऑवर में होगा सबसे तेज़ रेस्क्यू ऑपरेशन” “प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति जोड़ो!” — मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संकल्प, जनभागीदारी से बनेगा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड “80वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे उत्तराखंड में होगा भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं, रक्तदान, वृक्षारोपण और देशभक्ति कार्यक्रमों के दिए गए निर्देश: मुख्य सचिव” “गढ़वाल में हाई अलर्ट! आयुक्त आनंद स्वरूप का बड़ा एक्शन—बंद सड़कें तुरंत खोलो, राहत कार्यों में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं, चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले!” “उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति का बड़ा एक्शन प्लान! NEP-2020 होगा शत-प्रतिशत लागू, कॉलेजों में सेमिनार से लेकर तिरंगा यात्रा तक का ऐलान”
Home » सुलह » भगवानपुर में अधिवक्ताओं की हड़ताल पर सुलह का अंत: नायब तहसीलदार ने सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी, वकीलों ने चेतावनी के साथ समाप्त किया धरना

भगवानपुर में अधिवक्ताओं की हड़ताल पर सुलह का अंत: नायब तहसीलदार ने सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी, वकीलों ने चेतावनी के साथ समाप्त किया धरना

(शहजाद अली हरिद्वार)भगवानपुर। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं की दो दिवसीय हड़ताल शनिवार को नाटकीय मोड़ पर समाप्त हुई, जब नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता धरना स्थल पर पहुंचकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने पहुंचे। उनके साथ तहसीलदार दयाराम भी मौजूद रहे।

वकील विरोधी टिप्पणी को लेकर खेद जताते हुए नायब तहसीलदार ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था, लेकिन यदि उनके कथन से अधिवक्ता आहत हुए हैं, तो वे हाथ जोड़कर माफ़ी मांगते हैं। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी कोई पुनरावृत्ति नहीं होगी।

तहसीलदार दयाराम ने कहा कि अधिवक्ता और प्रशासन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, और दोनों का उद्देश्य आम जनता को न्याय दिलाना है।

अधिवक्ताओं ने भी परिपक्वता का परिचय देते हुए नायब तहसीलदार की माफ़ी स्वीकार की, चेतावनी दी और फिर धरना समाप्त कर कार्य पर लौट गए।

इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष जितेंद्र सैनी सहित चौ. अनुभव, ताराचंद सैनी, हिमांशु कश्यप, आकिल हसन, हंसराज सैनी, कुलदीप चौहान, अमित शर्मा, आसिम इकबाल, आकाश गर्ग, नदीम, तरुण बंसल, शशि कश्यप समेत अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 5 0 4
Users Today : 149
Users Yesterday : 723
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 5 0 4
Users Today : 149
Users Yesterday : 723