न्यूज़ फ्लैश
BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज! BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप BIG Breaking:: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अफसरों को सीधा अल्टीमेटम! 36 दिन से अटकी शिकायतें अब होंगी फटाफट निस्तारित
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में ट्रैफिक नियमों पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन – एक हफ्ते में 1819 चालान, ₹15.36 लाख की वसूली, 103 वाहन सीज़”

“हरिद्वार में ट्रैफिक नियमों पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन – एक हफ्ते में 1819 चालान, ₹15.36 लाख की वसूली, 103 वाहन सीज़”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कड़ा रुख अपनाया है। उनके स्पष्ट निर्देशों पर 23 जून से 28 जून 2025 तक परिवहन विभाग द्वारा जनपद भर में सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान हरिद्वार और रुड़की क्षेत्रों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।

अभियान के मुख्य बिंदु:

???? कुल चालान:
हरिद्वार क्षेत्र से 1157 और रुड़की क्षेत्र से 662 सहित कुल 1819 चालान किए गए।

???? ओवरलोडिंग पर कार्रवाई:
61 प्रकरण दर्ज किए गए जिनमें 25 वाहनों को सीज़ किया गया और ₹15.36 लाख की कंपाउंडिंग राशि वसूली गई।

???? ओवरस्पीडिंग:
55 चालान केवल ओवरस्पीडिंग के किए गए।

???? कुल सीज़ वाहन:
अनियमितताओं के कारण 103 वाहन सीज़ किए गए।

???? रात्रिकालीन जांच:
6 रातों तक हाईवे व बॉर्डर प्वाइंट्स पर विशेष जांच की गई।

???? संयुक्त निरीक्षण:
पुलिस एवं संबंधित विभागों के साथ 2 संयुक्त निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

???? अन्य कार्यवाही:
बिना वैध बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस या पंजीकरण के पाए गए वाहनों पर चालान, दस्तावेज जब्ती व सीज़ की कार्रवाई की गई।

जनहित में अपील:

परिवहन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग तथा बिना वैध दस्तावेजों के वाहन चलाने से बचें। सभी दस्तावेजों को समय पर अपडेट रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन कर सड़क को सुरक्षित बनाएं।यह प्रवर्तन अभियान डीएम मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन में आगे भी जारी रहेगा ताकि जनपद में दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Share This
ALSO READ  “फर्जी जमानत का खेल बेनकाब: पेशेवर गैंग का मास्टरमाइंड सरफराज गिरफ्तार, झूठे शपथपत्र से कोर्ट को करते थे गुमराह”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 7 7 6
Users Today : 833
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 7 7 6
Users Today : 833
Users Yesterday : 886