(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार/रुड़की।कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की दमदार अगुवाई और सतर्क इनपुट पर हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर से अपनी तत्परता और दक्षता का लोहा मनवाया है।
गंगनहर क्षेत्र में कैसीनो प्रकरण के बाद अब रुड़की में सीआईयू और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है।
27 जून को मिले खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने लक्ष्मी विहार कॉलोनी के पास एक संदिग्ध को दबोचा और उसके पास से ₹500 के जाली नोटों की दो गड्डियां बरामद की।
पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने पास ही के एक कमरे में दबिश दी, जहाँ से दो और साथियों को पकड़ा गया और भारी मात्रा में नकली नोट छापने का सामान बरामद किया
बरामदगी:
- ₹500 के 12 बंडल जाली नोट (कुल ₹6 लाख)
- 04 मोबाइल फोन
- 02 बड़े व 02 छोटे ब्लैक मिरर शीशे
- 02 कैमिकल की बोतलें
- 01 HP प्रिंटर
गिरफ्तार आरोपी:
- बालेश्वर उर्फ बाली, निवासी: सिरमौर (HP), हाल निवासी देहरादून
- मनीष कुमार, निवासी: लक्सर
- हिमांशु, निवासी: वर्ल्ड बैंक कॉलोनी, रुड़की
इनके खिलाफ कोतवाली रुड़की में मुकदमा संख्या 230/2025 दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। साथ ही इस गिरोह से जुड़े 5 अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
टीम की सराहनीय भूमिका:
CIU प्रभारी उ0नि0 अंकुर शर्मा व कोतवाली रुड़की के उ0नि0 ध्वजवीर, आनंद मेहरा, हे.का. अश्वनी यादव, कानि. माहीपाल, राहुल नेगी समेत कुल 14 सदस्यीय टीम ने इस पूरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
यह कार्रवाई कप्तान डोबाल की अल्टीमेट लीडरशिप का उदाहरण है, जिसमें अपराध पर नकेल कसने और जनता को सुरक्षित वातावरण देने का संकल्प स्पष्ट झलकता है।
???? हरिद्वार पुलिस की यह सफलता प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक और मील का पत्थर साबित हुई है।


























Users Today : 434
Users Yesterday : 1355
