न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! पनीर से लेकर होटल-गोदाम तक ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 सैंपल लिए और 5 प्रतिष्ठानों पर मुकदमे BIG BREAKING:: पंत जयंती पर डीएम आशीष चौहान का संदेश—“जनसेवा में ईमानदारी ही पं. गोविंद बल्लभ पंत को सच्ची श्रद्धांजलि” BIG BREAKING:: हल्द्वानी में गूंजा वीरों के सम्मान का संदेश: CM धामी बोले—“सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है”, पूर्व सैनिकों-वीरांगनाओं पर बरसा सम्मान BIG BREAKING:: पंत जयंती पर हरिद्वार में गूंजा राष्ट्रनिर्माण का संदेश, DM मयूर दीक्षित ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन BIG BREAKING:: -2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव का ‘एक्शन मोड’! हरिद्वार में निर्माण स्थलों का ताबड़तोड़ निरीक्षण, बोले—गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर पूरा हो हर काम BIG BREAKING:: पुराना ऑडियो निकला तो फाइलों में मची खलबली! सवाल पूछने वाले पर दबाव क्यों—कलियर में ‘ऑडियो बनाम फाइल’ का चटपटा खेल, जांच हुई तो खुलेगा असली राज!
Home » हड़कंप » हरिद्वार में प्रेम संबंध का खौफनाक अंत: सरेराह प्रेमिका की गला रेतकर हत्या, सनकी प्रेमी गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

हरिद्वार में प्रेम संबंध का खौफनाक अंत: सरेराह प्रेमिका की गला रेतकर हत्या, सनकी प्रेमी गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र सोमवार को दिल दहला देने वाली वारदात का गवाह बना, जब एक सनकी प्रेमी ने सरेराह अपनी प्रेमिका की धारदार हथियार से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी। मृतका की पहचान हंसिका यादव निवासी नवोदय नगर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिजनौर जिले की रहने वाली बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार, हंसिका और आरोपी युवक के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध थे, लेकिन हाल ही में दोनों के बीच अनबन हो गई थी और बातचीत बंद थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती की नजदीकी किसी अन्य युवक से हो गई थी,

जिससे क्षुब्ध होकर आरोपी ने हंसिका पर दिनदहाड़े हमला कर दिया। आरोपी ने सरेआम चाकू से गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सिडकुल पुलिस और उच्चाधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस युवती के परिजनों से भी संपर्क कर रही है।

Share This
ALSO READ  मालनपुरा में आधी रात को मचा हड़कंप, कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने कई वाहनों को किया खाक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 3 5 4
Users Today : 192
Users Yesterday : 611
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 3 5 4
Users Today : 192
Users Yesterday : 611