न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस! BIG BREAKING:: सड़क हादसे में कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार का निधन, हरिद्वार पुलिस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई BIG BREAKING:: लकड़ी के सौदे में 6 लाख की चपत लगाकर दो साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, ₹5 हजार के इनामी को ‘ऑपरेशन प्रहार’ में हरिद्वार पुलिस ने गाजीपुर से दबोचा!
Home » बैठक » मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में हरिद्वार में सरस विपणन केंद्रों और ग्रोथ सेंटर की प्रगति पर समीक्षा बैठक, महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार बढ़ाने पर रहा विशेष फोकस

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में हरिद्वार में सरस विपणन केंद्रों और ग्रोथ सेंटर की प्रगति पर समीक्षा बैठक, महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार बढ़ाने पर रहा विशेष फोकस

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 7 जुलाई 2025।हरिद्वार स्थित विकास भवन में आज मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में बहादराबाद, भगवानपुर और रुड़की के सरस विपणन केंद्रों एवं ग्रोथ सेंटरों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य इन केंद्रों की भौतिक उपलब्धियों का मूल्यांकन करना और भावी योजनाओं की दिशा तय करना रहा।

जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना ने ग्रामोत्थान रीप परियोजना के तहत दो नई योजनाएं प्रस्तुत कीं—एक, ग्रोथ सेंटर में फूड कोर्ट की स्थापना तथा दूसरी, जमालपुर कलां स्थित सरस केंद्र में वेस्ट फ्लावर यूनिट का निर्माण। इन प्रस्तावों का उद्देश्य न केवल आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देना है, बल्कि महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देना है। सीएलएफ (कम्युनिटी लेवल फेडरेशन) की महिलाओं को इन परियोजनाओं में भागीदारी के लिए व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया जाएगा, जिससे उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया जा सके।

मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने जिला परियोजना प्रबंधक को मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने और उत्पादों की ब्रांडिंग व विपणन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों को न केवल स्थानीय महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने का साधन बनाना है, बल्कि उन्हें उद्यमिता की ओर भी प्रेरित करना है।

बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री के.एन. तिवारी, खंड विकास अधिकारी बहादराबाद श्री मानस मित्तल, खंड विकास अधिकारी भगवानपुर श्री आलोक गर्ग और एमसीएफ टीम से हरिद्वार नोडल अधिकारी मनोज रावत सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

यह समीक्षा बैठक न केवल केंद्रों के विकास की दिशा में निर्णायक साबित हुई, बल्कि यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

ALSO READ  "गांवों की तरक्की का नया रोडमैप! भरत चौधरी का बड़ा फोकस—रोजगार, सड़क और स्थानीय संसाधनों से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 0 9
Users Today : 729
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 0 9
Users Today : 729
Users Yesterday : 672