न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » लहराया » देहरादून के लिटिल चैंपियन क्रियांश कौशिक ने श्रीलंका में लहराया परचम, साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

देहरादून के लिटिल चैंपियन क्रियांश कौशिक ने श्रीलंका में लहराया परचम, साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब देहरादून के होनहार खिलाड़ी क्रियांश कौशिक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया। कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित 9वीं साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में क्रियांश ने अंडर-12 के -45 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

क्रियांश ने इस प्रतियोगिता में पूरे आत्मविश्वास और उत्कृष्ट तकनीक का परिचय देते हुए तमाम देशों के प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर दी। उनकी इस उपलब्धि से उत्तराखंड और देहरादून के खेल जगत में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

क्रियांश शौकीन कराटे एकेडमी, देहरादून के छात्र हैं और उन्होंने अपने कोच शौकीन लाल के मार्गदर्शन में यह मुकाम हासिल किया। कोच शौकीन लाल ने कहा कि, “क्रियांश शुरू से ही अनुशासित, मेहनती और केंद्रित खिलाड़ी रहा है। उसकी यह उपलब्धि न केवल उसके परिवार के लिए बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।”

क्रियांश की इस सफलता से यह साबित होता है कि यदि सही मार्गदर्शन, समर्पण और मेहनत हो, तो उत्तराखंड के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं।

स्थानीय लोगों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने भी क्रियांश को बधाइयाँ देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले वर्षों में क्रियांश और भी बड़े मंचों पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 9
Users Today : 55
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 9
Users Today : 55
Users Yesterday : 907