न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज! BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद
Home » निरीक्षण » मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने किया सरस विपणन केंद्र का निरीक्षण, वेस्ट फ्लावर यूनिट की कार्यप्रणाली की सराहना

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने किया सरस विपणन केंद्र का निरीक्षण, वेस्ट फ्लावर यूनिट की कार्यप्रणाली की सराहना

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आकांक्षा कोण्डे ने बहादराबाद विकासखंड के ग्राम जमालपुर कलां में संचालित सरस विपणन केंद्र का निरीक्षण किया। इस केंद्र में स्थापित वेस्ट फ्लावर यूनिट की कार्यशैली और नवाचार को लेकर उन्होंने विशेष रुचि दिखाई। यह यूनिट मंदिरों, मैरिज हॉलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चढ़ाए गए फूलों को एकत्र कर उन्हें दोबारा उपयोग लायक उत्पादों में परिवर्तित करती है।सीडीओ ने यूनिट के संचालन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और समझा कि किस प्रकार फूलों के कचरे को उपयोगी वस्तुओं जैसे अगरबत्ती, जैविक खाद आदि में बदला जा रहा है। उन्होंने इस पहल को न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरक कदम बताया, बल्कि स्थानीय महिलाओं को रोजगार देने वाली एक सशक्त योजना भी करार दिया।निरीक्षण के बाद आकांक्षा कोण्डे ने जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना को निर्देशित किया कि यूनिट के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक उपकरण और सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परियोजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन को भी बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती हैं।निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए कैलाश नाथ तिवारी, खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल, सहायक प्रबंधक लेखा विक्रम सिंह तोमर, एमसीएफ टीम, सहकारिता की महिलाएं और अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

ALSO READ  "सोमवती स्नान से पहले हरकी पैड़ी पहुंचे DM-SSP, मां गंगा की आरती में लिया आशीर्वाद, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 3 1
Users Today : 80
Users Yesterday : 849
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 3 1
Users Today : 80
Users Yesterday : 849