न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » निरीक्षण » एसएसपी ने कोतवाली ज्वालापुर का किया वार्षिक निरीक्षण, तकनीकी अपग्रेडेशन और पारदर्शिता पर दिया जोर

एसएसपी ने कोतवाली ज्वालापुर का किया वार्षिक निरीक्षण, तकनीकी अपग्रेडेशन और पारदर्शिता पर दिया जोर

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: जिले में पुलिस व्यवस्था को तकनीकी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल लगातार सक्रिय हैं।

इसी क्रम में उन्होंने कोतवाली ज्वालापुर का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कार्यालय की साफ-सफाई, भवन की स्थिति, रिकॉर्ड संधारण, तकनीकी प्रणाली और अभिलेखों की गहन जांच की।

इस अवसर पर कोतवाली परिसर में बने नवीन महिला हेल्प डेस्क भवन का उद्घाटन भी एसएसपी डोभाल ने रिबन काटकर किया। उन्होंने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए डेस्क पर नियुक्त कर्मियों को ‘उत्तराखंड पुलिस एप’ के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को यह एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क कर सकें।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने सभी रजिस्टरों और अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित कुर्की वारंटों के त्वरित निस्तारण और फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया।

इसके साथ ही सीसीटीएनएस पोर्टल पर जीडी की ऑनलाइन एंट्री को नियमित और सुचारु बनाने के लिए आवश्यक कनेक्टिविटी समस्याओं को तुरंत दूर करने के निर्देश भी दिए।

एसएसपी डोभाल का यह दौरा हरिद्वार पुलिस को और अधिक पारदर्शी, तकनीकी और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

उनकी यह पहल महिला सुरक्षा और डिजिटल पुलिसिंग को नया आयाम देने की ओर संकेत कर रही है।

ALSO READ  मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने किया सरस विपणन केंद्र का निरीक्षण, वेस्ट फ्लावर यूनिट की कार्यप्रणाली की सराहना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 0
Users Today : 203
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 0
Users Today : 203
Users Yesterday : 930