न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गुरु रविदास जयंती पर धानौरी में सीएम धामी की सभा, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा BIG BREAKING:: “शिक्षक खुद बनें नैतिकता की मिसाल, विद्यार्थियों को संस्कार और अनुशासन की राह दिखाएं” — गणेश जोशी BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में ट्रैफिक का महा-एक्शन प्लान! 500 पुलिसकर्मी तैनात, भारी वाहनों की एंट्री बंद और श्रद्धालुओं के लिए रूट-पार्किंग तय BIG BREAKING:: जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 49 शिकायतें दर्ज—28 का मौके पर निस्तारण, अफसरों को सख्त निर्देश BIG BREAKING:: श्रीनगर को विकास की नई उड़ान! धामी ने मेले का किया शुभारंभ, साइंस सिटी से लेकर हेली सेवा और आधुनिक घाटों तक कई बड़ी घोषणाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षकों की दूसरे जनपदों में रवानगी; विदाई से पहले एसएसपी नवनीत सिंह ने दी शुभकामनाएं
Home » जिम्मेदारी » “राजबीर सिंह चौहान के हाथों में INTUC उत्तराखंड की कमान, श्रमिक हितों की आवाज को मिलेगी नई धार—कार्यकर्ताओं ने दी जोरदार बधाई”

“राजबीर सिंह चौहान के हाथों में INTUC उत्तराखंड की कमान, श्रमिक हितों की आवाज को मिलेगी नई धार—कार्यकर्ताओं ने दी जोरदार बधाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांग्रेस नेता राजबीर सिंह चौहान को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) उत्तराखंड का नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस एवं मजदूर संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजबीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उत्तराखंड के श्रमिकों की आवाज को नई मजबूती मिलेगी। मजदूरों के अधिकार, सम्मान, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की उम्मीद जताई गई। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि चौहान संगठन को मजबूत करने के साथ ही श्रमिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का कार्य करेंगे।

बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राजबीर सिंह चौहान के सामने श्रमिकों की समस्याओं को सरकार और संबंधित विभागों तक मजबूती से पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। उन्होंने चौहान के उज्ज्वल कार्यकाल और सफल नेतृत्व की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा श्रमिक हितों की लड़ाई को और प्रभावी बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

ALSO READ  "भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनआंदोलन: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया पारदर्शी, जवाबदेह और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध उत्तराखण्ड के निर्माण का संकल्प"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 7 9 4
Users Today : 561
Users Yesterday : 414
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 7 9 4
Users Today : 561
Users Yesterday : 414