न्यूज़ फ्लैश
“रुड़की में बारिश का हाई अलर्ट: महापौर अनीता ललित अग्रवाल का बड़ा फैसला, शनिवार-रविवार भी खुलेगा नगर निगम कार्यालय, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई” “नशे के सौदागर पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा शिकंजा: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सलमान गिरफ्तार, गैंगस्टर समेत आधा दर्जन से अधिक मुकदमों के बावजूद नहीं छोड़ा अपराध का रास्ता” “सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस पर किया सम्मानित, वैज्ञानिक मत्स्य पालन अपनाकर आय बढ़ाने का दिया संदेश” “कांवड़ यात्रा-2026: श्रद्धालुओं की सुविधा पर प्रशासन का फोकस, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक शेट ने कसी तैयारियों की लगाम, सभी विभागों को समयबद्ध व्यवस्थाएं पूरी करने के सख्त निर्देश” “देवभूमि में CSR का बड़ा आह्वान: मुख्यमंत्री धामी बोले— उत्तराखंड की विकास यात्रा में उद्योग समूह बनें भागीदार, कई दिग्गज कंपनियों संग हुए करोड़ों के एमओयू” “SIR के दूसरे चरण को लेकर बड़ा अलर्ट: अब ERO-AERO लगाएंगे विशेष सुनवाई कैंप, मानसून में भी मतदाताओं को नहीं होगी परेशानी”
Home » छट्टी » “ख़्वाजा मोहम्मद सबाहत हसन की सरपरस्ती में सजी रूहानी महफ़िल, खानकाह-ए-फ़साहती में धूमधाम से मनाई गई बड़ी छट्टी शरीफ फ़ातिहा”

“ख़्वाजा मोहम्मद सबाहत हसन की सरपरस्ती में सजी रूहानी महफ़िल, खानकाह-ए-फ़साहती में धूमधाम से मनाई गई बड़ी छट्टी शरीफ फ़ातिहा”

(शहजाद अली हरिद्वार)मकराना (राजस्थान)। हजरत ख़्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की याद में आयोजित सालाना बड़ी छट्टी शरीफ फ़ातिहा का आयोजन खानकाह-ए-फ़साहती, मकराना में बड़े ही अदब, एहतराम और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम हुज़ूर साहिबे सज्जादा हज़रत ख़्वाजा मोहम्मद सबाहत हसन की जेरे सरपरस्ती में आयोजित किया गया, जिसमें दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और जायरीन ने शिरकत की।दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन के पहले दिन रविवार, 25 मई को हल्का-ए-ज़िक्र और महफ़िल-ए-समा का आयोजन किया गया।

महफ़िल में सूफियाना कलाम और नात-मनकबत पेश की गईं, जिनके जरिए हजरत ख़्वाजा गरीब नवाज़ की शिक्षाओं, इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाया गया। उपस्थित अकीदतमंदों ने ज़िक्र-अज़कार में हिस्सा लेकर मुल्क में अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआएं मांगीं।दूसरे दिन कुल शरीफ की रस्म बड़े ही श्रद्धा और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अदा की गई। इस अवसर पर उलेमा-ए-किराम और सूफी बुजुर्गों ने हजरत ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए लोगों से प्रेम, सहिष्णुता और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगा रहा और अकीदतमंदों ने इसे अपनी धार्मिक आस्था और सूफी परंपरा का महत्वपूर्ण उत्सव बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 0 4 7 7 0
Users Today : 54
Users Yesterday : 1685
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 0 4 7 7 0
Users Today : 54
Users Yesterday : 1685