
“ख़्वाजा मोहम्मद सबाहत हसन की सरपरस्ती में सजी रूहानी महफ़िल, खानकाह-ए-फ़साहती में धूमधाम से मनाई गई बड़ी छट्टी शरीफ फ़ातिहा”
(शहजाद अली हरिद्वार)मकराना (राजस्थान)। हजरत ख़्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की याद में आयोजित सालाना बड़ी छट्टी शरीफ फ़ातिहा का आयोजन खानकाह-ए-फ़साहती, मकराना में बड़े ही अदब, एहतराम और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम हुज़ूर साहिबे सज्जादा हज़रत ख़्वाजा मोहम्मद सबाहत हसन की जेरे सरपरस्ती में आयोजित किया गया, जिसमें दूर-दराज़ से













