न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » कार्यवाही » “नशे के सौदागर पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा शिकंजा: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सलमान गिरफ्तार, गैंगस्टर समेत आधा दर्जन से अधिक मुकदमों के बावजूद नहीं छोड़ा अपराध का रास्ता”

“नशे के सौदागर पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा शिकंजा: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सलमान गिरफ्तार, गैंगस्टर समेत आधा दर्जन से अधिक मुकदमों के बावजूद नहीं छोड़ा अपराध का रास्ता”

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर। नशे के कारोबार में संलिप्त रहने वाले सलमान के विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं में अनेक मुकदमे दर्ज होने के बावजूद उसने अपनी आपराधिक गतिविधियां नहीं छोड़ीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर सलमान के विरुद्ध PIT-NDPS Act के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट उत्तराखण्ड शासन को प्रेषित की गई।

रिपोर्ट भेजे जाने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी गई, लेकिन आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। सीआईयू रुड़की के सहयोग से आरोपी के संभावित ठिकानों एवं रिश्तेदारियों पर लगातार तलाश की गई। कल प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सलमान को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि समाज में नशे का कारोबार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे सभी अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने सलमान पुत्र जहांगीर निवासी पीरपुरा, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार का चालान कर दिया है।

ALSO READ  कलियर से 7 माह के मासूम के अपहरण का सनसनीखेज खुलासा: भीख में ज्यादा कमाई के लालच में चुराया बच्चा, दिव्यांग महिला और साथी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522