न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार का होनहार बना देश का गौरव! बीच एशियन गेम्स में रजत पदक जीतकर लौटे यथार्थ देशवाल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया भव्य सम्मान—कबड्डी में उत्तराखंड का बढ़ाया मान, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत” “सीसीटीवी की नजर से बच न पाया ‘खोया’ मोबाइल: बहादराबाद पुलिस की फुर्ती से वैज्ञानिक को मिला सुकून, डॉ. अनीशा यादव बोलीं—दिल से शुक्रिया!” “हरिद्वार में ‘देश जनहित’ का दमदार आगाज़: भव्य विमोचन के साथ पत्रकारों को 5 लाख बीमा सुरक्षा का बड़ा तोहफा, जिम्मेदार पत्रकारिता का दिया गया संदेश” “कुंभ 2027 की भव्य तैयारियां तेज: मेलाधिकारी सोनिका की सख्ती, हरकी पैड़ी से मनसा देवी तक सज रही आस्था की नगरी, श्रद्धालुओं के लिए बन रहा ‘सुपर सुव्यवस्थित’ हरिद्वार!” “शिकागो के शहीदों से रानीपुर तक गूंजा संघर्ष का बिगुल: राजबीर सिंह चौहान के नेतृत्व में मजदूरों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, एकता और अधिकारों की लड़ाई का लिया संकल्प” “मासूम बच्चे को निवाला बनाने वाला खूंखार मगरमच्छ आखिरकार वन विभाग के जाल में कैद, घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिली सफलता, गांव में दहशत के बीच लोगों ने ली राहत की सांस, लेकिन मासूम की दर्दनाक मौत से हर आंख नम”
Home » अतिक्रमण » “पिरान कलियर दरगाह क्षेत्र में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, प्रशासन का अभियान तेज—बाजार, सड़क और नालों से हटे अवैध कब्जे”

“पिरान कलियर दरगाह क्षेत्र में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, प्रशासन का अभियान तेज—बाजार, सड़क और नालों से हटे अवैध कब्जे”

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। दरगाह क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया।

तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस बल और दरगाह कर्मियों की संयुक्त टीम ने बाजारों, सड़कों और नालों पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया।

शुक्रवार को पिरान कलियर पंहुचे तहसीलदार विकास अवस्थी ने टीम के साथ लेकर साबरी गेस्ट हाउस, वीआईपी रोड, पीपल चौक और जीरो जोन समेत प्रमुख स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

नालों के ऊपर बनाए गए अस्थायी ढांचे भी हटाए गए, जिससे जल निकासी व्यवस्था बाधित हो रही थी। टीम ने मौके पर कई दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की सख्त चेतावनी दी वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी काटे गए।

तहसीलदार विकास अवस्थी ने कहा कि दरगाह क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जायरीनो ( श्रद्धालुओं) की सुविधा, सुचारु यातायात और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए नालों और जीरो जोन पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान एसएसआई देवेन्द्र सिंह तोमर, सुपरवाइजर इंतखाब आलम, असलम कुरैशी, अफजाल, लेखाकार शादाम अली, हेड कांस्टेबल जमशेद अली,कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, नीरज राणा सहित अन्य दरगाह कर्मचारी मौजूद रहे।

109 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार का होनहार बना देश का गौरव! बीच एशियन गेम्स में रजत पदक जीतकर लौटे यथार्थ देशवाल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया भव्य सम्मान—कबड्डी में उत्तराखंड का बढ़ाया मान, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत”

“मासूम बच्चे को निवाला बनाने वाला खूंखार मगरमच्छ आखिरकार वन विभाग के जाल में कैद, घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिली सफलता, गांव में दहशत के बीच लोगों ने ली राहत की सांस, लेकिन मासूम की दर्दनाक मौत से हर आंख नम”