न्यूज़ फ्लैश
“आखिरकार केतन लाल के घर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद, परिजनों से की मुलाकात” “देहरादून में 48 घंटे भारी बारिश का खतरा! IMD का ऑरेंज अलर्ट, जिलाधिकारी बोले— अनावश्यक यात्रा से बचें” “शिक्षा जगत को भावुक कर गई विदाई, शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती का शिक्षक संघ ने किया भव्य सम्मान” “केतन हत्याकांड पर सियासत गरम: हरिद्वार में सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ का विरोध, दीपक पेगवाल बोले— दलित समाज को गुमराह करना बंद करें” “हरिद्वार में लक्ज़री स्लीपर बसों पर प्रशासन का सबसे बड़ा एक्शन! डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर 80 चालान, 12 बसें सीज़, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप” “बड़ी खबर: कल से बदलेगा उत्तराखंड के स्कूलों का समय, सरकार ने जारी किया नया टाइम टेबल, सभी सरकारी और निजी स्कूलों में लागू होंगे नए नियम”
Home » दुःखद » “खौफनाक मंजर: पानी में छिपे बैठे मगरमच्छ का जानलेवा हमला, 12 साल के मासूम को खींच ले गया मौत के मुंह में — रुड़की का बुग्गावाला दहशत और मातम में डूबा”

“खौफनाक मंजर: पानी में छिपे बैठे मगरमच्छ का जानलेवा हमला, 12 साल के मासूम को खींच ले गया मौत के मुंह में — रुड़की का बुग्गावाला दहशत और मातम में डूबा”

(शहजाद अली हरिद्वार) बुग्गावाला। रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 12 वर्षीय मासूम को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल बन गया है।

घटना थाना बुग्गावाला क्षेत्र के बंजारेवाला गांव की है। जानकारी के अनुसार रामकुमार का 12 वर्षीय बेटा राम रहीम स्टोन क्रेशर के पास मौजूद था।इसी दौरान पानी में छिपे मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे अपने जबड़ों में दबाकर पानी के अंदर खींच ले गया। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बच्चा लापता हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही ग्रामीणों को नदी, नहर और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पूरे गांव में शोक की लहर है और लोग इस घटना से सहमे हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 4 3 2
Users Today : 49
Users Yesterday : 3383
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 4 3 2
Users Today : 49
Users Yesterday : 3383