न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » दुःखद » उत्तरकाशी हादसा: दीवार ढहने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

उत्तरकाशी हादसा: दीवार ढहने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के ओडाटा गांव की गुजर बस्ती में शुक्रवार देर रात एक हृदयविदारक हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसा रात करीब 2 बजे गुलाम हुसैन के आवास पर हुआ, जब मकान की दीवार अचानक गिर गई। मृतकों की पहचान गुलाम हुसैन (26), उनकी पत्नी रुकमा खातून (23), तीन वर्षीय बेटा आबिद और दस माह की बेटी सलमा के रूप में हुई है।

दीवार गिरते ही पूरा परिवार मलबे में दब गया। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार मोरी जब्बर सिंह असवाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन चारों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में हाल की भारी बारिश और मकान की जर्जर स्थिति को हादसे का कारण बताया जा रहा है।

प्रशासन ने मृतक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है।

 

ALSO READ  "हरिद्वार में तैनात उत्तराखंड पुलिस का जांबाज सपूत विनय कुमार दर्दनाक सड़क हादसे में शहीद , क्षेत्र और पुलिस महकमे में छाया गहरा शोक"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 7 7
Users Today : 230
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 7 7
Users Today : 230
Users Yesterday : 930