न्यूज़ फ्लैश
“आखिरकार केतन लाल के घर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद, परिजनों से की मुलाकात” “देहरादून में 48 घंटे भारी बारिश का खतरा! IMD का ऑरेंज अलर्ट, जिलाधिकारी बोले— अनावश्यक यात्रा से बचें” “शिक्षा जगत को भावुक कर गई विदाई, शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती का शिक्षक संघ ने किया भव्य सम्मान” “केतन हत्याकांड पर सियासत गरम: हरिद्वार में सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ का विरोध, दीपक पेगवाल बोले— दलित समाज को गुमराह करना बंद करें” “हरिद्वार में लक्ज़री स्लीपर बसों पर प्रशासन का सबसे बड़ा एक्शन! डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर 80 चालान, 12 बसें सीज़, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप” “बड़ी खबर: कल से बदलेगा उत्तराखंड के स्कूलों का समय, सरकार ने जारी किया नया टाइम टेबल, सभी सरकारी और निजी स्कूलों में लागू होंगे नए नियम”
Home » राहत » “मासूम बच्चे को निवाला बनाने वाला खूंखार मगरमच्छ आखिरकार वन विभाग के जाल में कैद, घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिली सफलता, गांव में दहशत के बीच लोगों ने ली राहत की सांस, लेकिन मासूम की दर्दनाक मौत से हर आंख नम”

“मासूम बच्चे को निवाला बनाने वाला खूंखार मगरमच्छ आखिरकार वन विभाग के जाल में कैद, घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिली सफलता, गांव में दहशत के बीच लोगों ने ली राहत की सांस, लेकिन मासूम की दर्दनाक मौत से हर आंख नम”

(शहजाद अली हरिद्वार) बुग्गावाला। मगरमच्छ का खौफ खत्म: मासूम को निवाला बनाने वाले खूंखार मगरमच्छ का रेस्क्यू, गांव में राहत लेकिन गम बरकरार

हरिद्वार जनपद के बुग्गावाला थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मासूम बच्चे की जान लेने वाले खूंखार मगरमच्छ को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया।

मगरमच्छ के रेस्क्यू के बाद इलाके के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन बच्चे की दर्दनाक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, बंजारेवाला गांव निवासी रामकुमार का 12 वर्षीय पुत्र राम रहीम स्टोन क्रेशर के पास मौजूद था, तभी अचानक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे पानी में खींच ले गया।

इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही बुग्गावाला पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद बच्चे का शव बरामद किया गया।

घटना के बाद वन विभाग की टीम ने इलाके में सघन रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मेहनत के बाद मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता हासिल की।

मगरमच्छ के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की है, लेकिन मासूम की मौत ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 4 3 9
Users Today : 56
Users Yesterday : 3383
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 4 3 9
Users Today : 56
Users Yesterday : 3383