न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Home » हड़कंप » कांवड़ यात्रा के दौरान बहादराबाद टोल प्लाज़ा पर उपद्रव, पुलिस पर पथराव – दो गिरफ्तार, वाहन सीज़, अन्य की तलाश जारी

कांवड़ यात्रा के दौरान बहादराबाद टोल प्लाज़ा पर उपद्रव, पुलिस पर पथराव – दो गिरफ्तार, वाहन सीज़, अन्य की तलाश जारी

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। आज कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाज़ा पर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक कांवड़ खंडित हो जाने के बाद कुछ कांवड़ियों ने विरोधस्वरूप मार्ग अवरुद्ध करने का प्रयास किया।


पुलिस ने जब यातायात को सुचारु करने की कोशिश की, तो कुछ उपद्रवी तत्वों ने पथराव कर दिया। इस पथराव में एक रोडवेज बस और थाना मोबाइल वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।पुलिस ने मौके पर तत्काल पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को पुनः सामान्य कराया।

इस घटना के संबंध में पुलिस ने दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है तथा उनके वाहन को सीज कर दिया गया है। अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और सभी के खिलाफ जल्द ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने साफ किया है कि कांवड़ यात्रा में धार्मिक भावना के नाम पर कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और ऐसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ  दरगाह में आस्था पर डाका: जायरीनों ने जेबकतरे को रंगेहाथ पकड़ किया पुलिस के हवाले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 5 3 0
Users Today : 487
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 5 3 0
Users Today : 487
Users Yesterday : 1033