न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में सियासी हलचल तेज: Pritam Singh और Harish Rawat की मुलाकात ने बढ़ाई कांग्रेस की चुनावी सरगर्मी, संगठन और रणनीति पर हुई बड़ी चर्चा!” देहरादून में सेवा के सितारों का संगम: डॉ. कुमार प्रशांत की पहल पर ‘आभार सम्मान समारोह’ में चमके डॉक्टर, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल बोले—ये हैं जिंदगी के असली रक्षक “रुड़की का ‘खो-खो धमाका’! ब्लॉसम स्कूल का डबल धमाल—बालक-बालिका दोनों में चैंपियन, रॉयल और ग्रीनवुड ने भी बिखेरा जलवा” “धरती बचाने का संकल्प: मदरहुड यूनिवर्सिटी में वृक्षारोपण की हरियाली और पोस्टर प्रतियोगिता से गूंजा ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ का संदेश” “भीषण गर्मी का असर: हरिद्वार में बदले स्कूल टाइम की उठी जोरदार मांग, शिक्षकों ने कहा—अब बच्चों की सेहत से नहीं होगा समझौता!” “असाध्य रोगों पर योग-पंचकर्म का महाप्रहार! हरिद्वार की पावन धरती पर जुटे देशभर के दिग्गज विशेषज्ञ, आधुनिक विज्ञान संग पारंपरिक चिकित्सा के संगम से खुलीं उपचार की नई राहें”
Home » हड़कंप » रुड़की में बेकाबू कार ने ली मासूम जान: ऑफिस जा रही युवती की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप

रुड़की में बेकाबू कार ने ली मासूम जान: ऑफिस जा रही युवती की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप


(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। रविवार सुबह सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर ऑफिस जा रही एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती सड़क किनारे से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थी, तभी एक बेकाबू कार ने अचानक उसे टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि युवती ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और वाहन चालक की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। मृतका की शिनाख्त की प्रक्रिया चल रही है, और परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है।

यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता को उजागर करती है। शहर में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए ट्रैफिक नियमों के सख्त पालन और जागरूकता जरूरी है।

765 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *