न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » संदेश » “मन की बात से मिली राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी ने साझा किए मोदी जी के संदेश”

“मन की बात से मिली राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी ने साझा किए मोदी जी के संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने शासकीय आवास पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत “मन की बात” कार्यक्रम के 123वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेशों की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम योग, सामाजिक एकता, सेवा भावना और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों में जनमानस को प्रेरित करता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने 21 जून को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि योग अब न केवल भारत की विरासत है, बल्कि पूरी दुनिया में स्वास्थ्य और शांति का प्रतीक बन चुका है।

उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा साझा की गई उपलब्धियों—जैसे भारत का ट्रैकोमा मुक्त देश घोषित होना और 64 प्रतिशत आबादी को सोशल सुरक्षा के दायरे में लाना—को गर्व की बात बताया।

मुख्यमंत्री ने “मन की बात” में उल्लेखित धार्मिक यात्राओं के माध्यम से देश की सांस्कृतिक एकता, स्थानीय उत्पादों के प्रति समर्थन और सामूहिक सेवा जैसे मुद्दों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करता है और सभी प्रदेशवासियों से इन मूल्यों को अपनाने का आग्रह किया।

इस कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री राजकुमार पोरी, राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष श्री कैलाश पंत सहित मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  ‘मन की बात’ सुनने उमड़ा जनसैलाब, मदन कौशिक बोले— प्रधानमंत्री मोदी के विचार बन रहे देश बदलने की ताकत"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 9 8
Users Today : 895
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 9 8
Users Today : 895
Users Yesterday : 728