न्यूज़ फ्लैश
“देवस्थल से गूंजा भारत का वैज्ञानिक स्वाभिमान: राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले— एरीज बना आत्मनिर्भर भारत की अंतरिक्ष शक्ति का प्रतीक, विज्ञान को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान” “पीएम किसान की 23वीं किस्त का ऐलान: 20 जून को किसानों के खातों में आएंगे ₹2000, करोड़ों अन्नदाताओं को मिलेगी बड़ी राहत” “डीपीआरओ पर गिरी शासन की गाज: गंभीर शिकायतों के बाद पद से हटाए गए अतुल प्रताप सिंह, जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय समिति” “हरिद्वार में तीरंदाजी का महाकुंभ शुरू, 27 राज्यों के 700 से अधिक धनुर्धर मैदान में; विजेताओं को मिलेगा असली सोने का मेडल” “जनहित सर्वोपरि: दिशा समिति की बैठक में त्रिवेंद्र रावत ने अधिकारियों को दी चेतावनी, योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना होगा” “योग की ओर बढ़ेंगे कदम, स्वस्थ भारत का होगा संकल्प: हरिद्वार में आयुष मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में कल गूंजेगा “रन फॉर योग” अभियान”
Home » जयंती » “राज्य स्थापना रजत जयंती पर आईटीसी मिशन सुनहरा कल के तहत बहादराबाद सीएचसी में आशा वर्कर्स का विशेष प्रशिक्षण आयोजित, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर रहा फोकस”

“राज्य स्थापना रजत जयंती पर आईटीसी मिशन सुनहरा कल के तहत बहादराबाद सीएचसी में आशा वर्कर्स का विशेष प्रशिक्षण आयोजित, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर रहा फोकस”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद (हरिद्वार), 10 नवम्बर 2025: आईटीसी मिशन सुनहरा कल के अंतर्गत पीपल टू पीपल हेल्थ फाउंडेशन द्वारा, स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार के सहयोग से, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहादराबाद में आशा वर्कर्स की एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।यह प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह तथा सीएचसी बहादराबाद की चिकित्सा प्रभारी डॉ. आरती बहल के मार्गदर्शन व डिस्ट्रिक्ट आशा कॉर्डिनेटर शालिनी जी के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अन्नेकी, औरंगाबाद, सुभाष नगर, सलेमपुर, रावली मेहद्दूद और आत्मालपुर बोंगला क्षेत्रों की लगभग 50 आशा वर्कर्स, साथ ही 6 एएनएम , डॉ आरती बहल जी,आशा फेसिलिटेटर,ब्लॉक आशा कोऑर्डिनेटर एवं बीपीएम श्री अखिलेश जी शामिल हुए।प्रशिक्षण के दौरान मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य पोषण, संस्थागत प्रसव (Institutional Delivery), आशा वर्कर्स की भूमिका एवं जिम्मेदारियाँ, एएनसी (ANC) एवं पीएनसी (PNC) चेकअप, तथा उच्च जोखिम गर्भावस्था (High Risk Pregnancy) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आशा वर्कर्स को नवीनतम स्वास्थ्य जानकारी प्रदान कर उनकी कार्यकुशलता और सामुदायिक सेवा क्षमता को बढ़ाना था, ताकि वे फील्ड में और प्रभावी रूप से कार्य कर सकें।

आशा वर्कर्स और फेसिलिटेटर्स ने कहा कि इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशालाएँ समय-समय पर आयोजित की जानी चाहिए, जिससे वे समुदाय में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूकता फैला सकें और गर्भावस्था या प्रसव के दौरान किसी भी जटिलता को रोका जा सके।

कार्यक्रम में विशेष रूप से संस्थागत प्रसव और उच्च जोखिम गर्भावस्था पर जोर दिया गया, ताकि अधिक से अधिक प्रसव सुरक्षित रूप से स्वास्थ्य संस्थानों में संपन्न हो सकें।

232 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 6 2 3
Users Today : 432
Users Yesterday : 718

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 6 2 3
Users Today : 432
Users Yesterday : 718