न्यूज़ फ्लैश
BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज! BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप BIG Breaking:: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अफसरों को सीधा अल्टीमेटम! 36 दिन से अटकी शिकायतें अब होंगी फटाफट निस्तारित
Home » हड़कंप » मंगलौर के मोहल्ला किला में रिक्शा विवाद बना बवाल: दो पक्षों में जमकर पथराव, राहगीर घायल, तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात

मंगलौर के मोहल्ला किला में रिक्शा विवाद बना बवाल: दो पक्षों में जमकर पथराव, राहगीर घायल, तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की के मंगलौर कस्बे स्थित मोहल्ला किला में सोमवार दोपहर मामूली कहासुनी ने अचानक बड़ा रूप ले लिया। एक रिक्शा चालक और स्थानीय व्यक्ति के बीच कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया, जिसके चलते पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित करनी पड़ी।घटना की शुरुआत उस समय हुई जब मोहल्ला किला निवासी एक रिक्शा चालक अपने वाहन के साथ मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। उसी समय वहां खड़े एक व्यक्ति से उसकी कहासुनी हो गई। रिक्शा चालक का आरोप था कि उस व्यक्ति ने उसे घूरा, जबकि दूसरे पक्ष का कहना था कि रिक्शा चालक तेज गति से रिक्शा चला रहा था, जिससे राहगीरों को खतरा हो सकता था।मामला जल्दी ही तकरार में बदल गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों को अलग किया और विवाद को शांत कराया। लेकिन शाम होते-होते मामला फिर से भड़क उठा। दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे।पथराव की इस घटना में दो राहगीरों को चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। मौके की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल बुलाया गया, जिसने तुरंत स्थिति को काबू में किया और भीड़ को तितर-बितर किया।सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं और विवाद की शुरुआत रिक्शा तेज चलाने को लेकर हुई थी।

पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराया है। फिलहाल स्थिति सामान्य है लेकिन एहतियातन इलाके में पुलिस तैनात की गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

स्थानीय प्रशासन लोगों से संयम बरतने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Share This
ALSO READ  "हरिद्वार में सनसनीखेज वारदात: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में संत निरंकारी भवन के पास नाले से मिला अज्ञात शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका से मचा हड़कंप, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 7 7 4
Users Today : 831
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 7 7 4
Users Today : 831
Users Yesterday : 886