न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:किश्तों के विवाद पर भड़के मोबाइल डीलर, बजाज फाइनेंस कार्यालय का किया घेराव—कोड बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी BIG BREAKING:स्वच्छ हरिद्वार को लेकर DM मयूर दीक्षित सख्त, सफाई अभियान की होगी निरंतर मॉनिटरिंग; सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई के निर्देश BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा
Home » मुलाकात » देवभूमि में सौहार्द की नई इबारत: मुख्यमंत्री धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का किया भव्य स्वागत, साझा हितों पर हुई सकारात्मक चर्चा

देवभूमि में सौहार्द की नई इबारत: मुख्यमंत्री धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का किया भव्य स्वागत, साझा हितों पर हुई सकारात्मक चर्चा

(शहजाद अली हरिद्वार)मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने उन्हें देवभूमि उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक चार धाम प्रसाद एवं उत्तराखण्ड के अंब्रेला ब्रांड “हाउस ऑफ हिमालयाज” के तहत स्थानीय उत्पाद भेंट स्वरूप प्रदान किए। यह भेंट उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक उत्पादों और प्राकृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करती है।इस सौहार्दपूर्ण भेंट के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के मध्य उत्तराखण्ड और हरियाणा राज्यों के पारस्परिक हितों से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर गहन चर्चा हुई। बातचीत के मुख्य विषयों में विकासात्मक योजनाएं, बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सहयोग, पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावनाएं, आपसी व्यापार एवं निवेश, और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दे शामिल रहे।मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड और हरियाणा के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध हमेशा से प्रगाढ़ रहे हैं, और इस प्रकार की बैठकों से परस्पर सहयोग को नई दिशा मिलती है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उत्तराखण्ड की अतिथि-सत्कार भावना की सराहना की और राज्य के विकास प्रयासों की प्रशंसा की। दोनों नेताओं ने भविष्य में और अधिक समन्वय और सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।

ALSO READ  "मसूरी में बाबा बुल्ले शाह की मजार पर हमला, उबाल पर मुस्लिम संगठन — 3 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो सड़कों पर उतरेगा जनआंदोलन"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 7 8
Users Today : 823
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 7 8
Users Today : 823
Users Yesterday : 1179