न्यूज़ फ्लैश
“सपा की बैठक में गरजे नेता: मूल निवास-स्थायी निवास की विसंगतियां दूर करने और OBC आरक्षण 27% करने की उठी मांग” “PCS परीक्षा में अभिषेक अग्रवाल का शानदार चयन, कार्य अधिकारी बन बढ़ाया लक्सर और निरंजनपुर का मान, विधायक शाहजाद ने दी बधाई” “रुड़की में जलभराव से हाहाकार! पार्षद अनुराग त्यागी पहुंचे डीएम दरबार, पनियाला रोड और शिवपुरम की बदहाल व्यवस्था पर उठाई आवाज” “जौनसार-बावर की महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर भाजयुमो सक्रिय, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन कौशल विकास केंद्र, महिला हाट और डिजिटल शिक्षा की उठाई मांग” “हरिद्वार में हैरान करने वाली वारदात! युवक को रस्सियों से बांधकर की बेरहम पिटाई, भीड़ बनी मूकदर्शक, VIDEO वायरल होने के बाद जांच शुरू” “राष्ट्रपति दौरे को लेकर देहरादून हाई अलर्ट! 12-13 जून के प्रस्तावित दौरे से पहले प्रशासन की बड़ी तैयारी, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश”
Home » हड़कंप » “आस्था की शोभायात्रा बनी खूनी जंग का मैदान: रविदास जयंती पर भगवानपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग-पथराव, एक की मौत से मचा कोहराम, गांव छावनी में तब्दील”

“आस्था की शोभायात्रा बनी खूनी जंग का मैदान: रविदास जयंती पर भगवानपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग-पथराव, एक की मौत से मचा कोहराम, गांव छावनी में तब्दील”

(शहजाद अली हरिद्वार) भगवानपुर में रविदास जयंती की शोभायात्रा बनी हिंसा का अखाड़ा, दो पक्षों में फायरिंग-पथराव; एक की मौत, कई घायलरुड़की में श्री संत रविदास जयंती की शोभायात्रा के दौरान उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब दलित समाज के दो पक्षों के बीच अचानक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग और पथराव शुरू हो गया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।बवाल के दौरान एक व्यक्ति की मौत की भी पुष्टि हुई है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।हालात को काबू में करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामला रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बीनारसी गांव का है।तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स बुलाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं

, वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

449 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 3 9 6
Users Today : 124
Users Yesterday : 1287

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 3 9 6
Users Today : 124
Users Yesterday : 1287