न्यूज़ फ्लैश
“दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का युवाओं को मंत्र: बड़े सपने देखो, राष्ट्रहित को रखो सर्वोपरि, बनो विकसित भारत 2047 के सारथी” “मेधाओं का महाकुंभ: ‘भविष्य ज्योति 2026’ में चमके प्रतिभा के सितारे, मदन कौशिक बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की आधारशिला!” “हरिद्वार में योग का महाकुंभ: ऋषिकुल मैदान में जुटेंगे हजारों साधक, आयुष मंत्री मदन कौशिक करेंगे भव्य योग शिविर का शुभारंभ” “नशे से दूरी, साइबर अपराध से सतर्कता” का संदेश लेकर पतंजलि यूनिवर्सिटी पहुंची हरिद्वार पुलिस, एनसीसी कैंप में 500 कैडेट्स को दी महत्वपूर्ण जानकारी, हेल्पलाइन नंबरों से भी कराया अवगत” “कचरा फैलाने वालों की अब खैर नहीं! नगर आयुक्त का बड़ा एक्शन प्लान, बल्क वेस्ट जनरेटर्स पर कसेगा शिकंजा” “बड़ी राहत: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को देहरादून कोर्ट से जमानत, 1 लाख के मुचलके पर मिली राहत — 3 दिन बाद जेल से होंगे रिहा”
Home » अपील » “योग से स्वस्थ उत्तराखंड का संकल्प: सीएम धामी ने अधिकारियों संग किया योगाभ्यास, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों से की बड़ी अपील”

“योग से स्वस्थ उत्तराखंड का संकल्प: सीएम धामी ने अधिकारियों संग किया योगाभ्यास, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों से की बड़ी अपील”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने गुरुवार को आवास पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए सभी से इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान एवं सम्मान प्राप्त हुआ है। आज योग विश्वभर में स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं समग्र कल्याण के प्रभावी माध्यम के रूप में स्वीकार किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मानुशासन, सकारात्मक जीवनशैली तथा जीवन में संतुलन स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। योग व्यक्ति को तनावमुक्त, ऊर्जावान एवं स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है।मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिकाधिक संख्या में योग कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने में योगदान देने का आग्रह किया।

62 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 7 2 9 7
Users Today : 5
Users Yesterday : 1122

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 7 2 9 7
Users Today : 5
Users Yesterday : 1122