न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » संदेश » “हरित हरिद्वार का संकल्प: विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम मयूर दीक्षित ने पत्नी संग किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरक संदेश”

“हरित हरिद्वार का संकल्प: विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम मयूर दीक्षित ने पत्नी संग किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरक संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरित हरिद्वार अभियान के तहत जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं उनकी धर्मपत्नी प्रज्ञा दीक्षित ने कैंप कार्यालय-आवास परिसर में अमरूद का पौधा रोपित कर जनसामान्य से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आकर पौधरोपण एवं वृक्ष संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।

 “एक पौधा प्रकृति के नाम, एक संकल्प आने वाली पीढ़ियों के नाम।”

उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल हमें ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि आज हम पर्यावरण के प्रति सजग नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इस अवसर पर श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित ने भी लोगों से अपने जीवन के विशेष अवसरों जैसे जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और अन्य महत्वपूर्ण दिनों पर पौधरोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक छोटा सा पौधा भविष्य में एक विशाल वृक्ष बनकर समाज और पर्यावरण दोनों के लिए अमूल्य योगदान देता है।

 “पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं और भविष्य संवारें।”

हरित हरिद्वार अभियान के माध्यम से जिले में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। प्रशासन का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़कर हरिद्वार को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के प्रति जागरूक जनपद के रूप में विकसित करना है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि प्रकृति के संरक्षण के लिए किया गया प्रत्येक प्रयास भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 4 5
Users Today : 28
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 4 5
Users Today : 28
Users Yesterday : 938