न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » अभियान » “ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले 9 मकान मालिकों पर ₹90 हजार का जुर्माना, संदिग्धों पर भी चला पुलिस का डंडा, कॉलोनियों में मचा हड़कंप”

“ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले 9 मकान मालिकों पर ₹90 हजार का जुर्माना, संदिग्धों पर भी चला पुलिस का डंडा, कॉलोनियों में मचा हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत रविवार को रानीपुर क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, मजदूरों और संदिग्ध लोगों का गहन सत्यापन किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही और लोगों को अपने किरायेदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने के लिए जागरूक किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम ने अशोक वाटिका कॉलोनी, सांईधाम कॉलोनी, प्रीत विहार कॉलोनी, सुमननगर एवं औद्योगिक क्षेत्र में अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने घर-घर जाकर किरायेदारों, मजदूरों, कबाड़ियों, रेहड़ी-ठेली संचालकों और घरेलू सहायकों का रिकॉर्ड जांचा। अभियान के दौरान कुल 185 लोगों का मौके पर सत्यापन किया गया।पुलिस जांच में सामने आया कि कई मकान मालिक बिना किसी पुलिस सत्यापन के किरायेदार और बाहरी लोगों को अपने मकानों में रखे हुए थे।

इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 09 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कोर्ट चालान किए। इन चालानों के माध्यम से कुल ₹90 हजार का जुर्माना लगाया गया।इसके अलावा बिना सत्यापन क्षेत्र में घूम रहे 06 संदिग्ध और बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत ₹1500 के नगद चालान किए गए।

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और मकान मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने यहां रहने वाले किरायेदारों, घरेलू नौकरों और बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। पुलिस का कहना हैकि सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  “रानीपुर में विकास की गंगा बहाई: विधायक आदेश चौहान ने 46 लाख की सड़क परियोजना से बदली क्षेत्र की तस्वीर, भाजपा शासन में जारी विकास का महा अभियान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 0
Users Today : 180
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 0
Users Today : 180
Users Yesterday : 861