न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » हादसा » “रुड़की के सोनाली नदी पुल पर रफ्तार का कहर — अनियंत्रित वेन्यू कार रेलिंग तोड़ती हुई नदी में गिरी, चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच पांच लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन”

“रुड़की के सोनाली नदी पुल पर रफ्तार का कहर — अनियंत्रित वेन्यू कार रेलिंग तोड़ती हुई नदी में गिरी, चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच पांच लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन”

(शहजाद अली हरिद्वार) रूड़की। रुड़की के लक्सर क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। सोनाली नदी पुल पर तेज रफ्तार वेन्यू कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वेन्यू कार रुड़की की ओर जा रही थी जैसे ही कार सोनाली नदी पुल पर पहुंची अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पुल पर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही लक्सर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस के जरिए रुड़की अस्पताल भिजवाया जहाँ उनका उपचार जारी है। बाद में ट्रैक्टर की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को नदी से बाहर निकाला गया। लक्सर एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।


कार में पांच लोग सवार थेनजिन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।घायलों की पहचान रचना पत्नी जसवीर निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द, सोनी पत्नी अनिल निवासी दाबकी महेश्वरी, कोमल पत्नी अमन निवासी मारकपुर, श्रीकांत पुत्र सुरेश निवासी बिजनाखेड़ी थाना नकुड़ सहारनपुर और अनिल पुत्र राजेंद्र निवासी दाबकी महेश्वरी के रूप में हुई है।

ALSO READ  "उत्तराखंड में टला बड़ा हादसा: सतपाल महाराज के काफिले पर पहाड़ी से गिरा विशाल पत्थर, चकनाचूर हुआ गाड़ी का शीशा, बाल-बाल बचे मंत्री और पूर्व मंत्री अमृता रावत"

 

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। शुरुआती आशंका तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोने की जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 0
Users Today : 180
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 0
Users Today : 180
Users Yesterday : 861