न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » कार्यवाही » “नकल माफिया पर पुलिस का हल्ला बोल, हाकम सिंह फिर सलाखों में कैद! लाखों की लूट का काला खेल उजागर, अब परीक्षा होगी पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी!”

“नकल माफिया पर पुलिस का हल्ला बोल, हाकम सिंह फिर सलाखों में कैद! लाखों की लूट का काला खेल उजागर, अब परीक्षा होगी पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी!”

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री द्वारा लागू सख्त नकल-विरोधी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) परीक्षा घोटाले में हाकम सिंह और उसके सहयोगी पंकज गौड़ को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों अभ्यर्थियों को परीक्षा में सफलता दिलवाने का झांसा देकर लाखों रुपये वसूलते थे। पुलिस जांच में पता चला कि वे अभ्यर्थियों से 12 से 15 लाख रुपये तक की मांग करते थे। यदि कोई उम्मीदवार स्वतः चयनित हो जाता, तो आरोपी उस पूरी रकम को हड़प लेते थे।

वहीं, असफल होने पर पैसों को भविष्य की परीक्षाओं के नाम पर एडजस्ट करने की बात कर धोखा दिया जाता था।पुलिस का कहना है कि इस मामले से परीक्षा की गोपनीयता या उसकी सुचिता पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ा है।

यानी कि प्रश्नपत्र लीक, सॉल्वर गैंग या परीक्षा केंद्र की अनियमितताओं से यह मामला जुड़ा हुआ नहीं पाया गया है। यह पूरा खेल केवल पैसों की ठगी और झूठे वादों पर आधारित था, जहां अभ्यर्थियों की आशंकाओं और लालच का फायदा उठाकर उनसे धन ऐंठा जाता था।यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब UKSSSC की आगामी परीक्षा कल होने वाली है। स्वाभाविक रूप से इस गिरफ्तारी के बाद अभ्यर्थियों में विश्वास और सुरक्षा का संदेश गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और नकल-विरोधी कानून के नियमों के तहत संपन्न कराई जाएगी। किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी परीक्षा केंद्रों पर की गई है।यह गिरफ्तारी राज्य सरकार के उस नकल-विरोधी अभियान को मजबूती देती है जिसके तहत शिक्षा प्रणाली को भ्रष्टाचार और बेईमानी से मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकरण ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि परीक्षा पारदर्शिता से होगी और नियम तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

ALSO READ  बहादराबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: चेकिंग के दौरान दो बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 5 7
Users Today : 10
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 5 7
Users Today : 10
Users Yesterday : 930