न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » कार्यवाही » “कलियर में गौतस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार: मीट की दुकान से 150 किलो गौमांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार”

“कलियर में गौतस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार: मीट की दुकान से 150 किलो गौमांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में गौकशी एवं अवैध पशु कटान पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण स्क्वाड, गढ़वाल रेंज हरिद्वार एवं कोतवाली पिरान कलियर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में गौ तस्करी, गौहत्या एवं अवैध पशु कटान की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग एवं गश्त की जा रही थी। गश्त/चैकिंग के दौरान टीम कलियर स्थित तेलियों वाली मस्जिद के निकट मन्नवर उर्फ मन्ना की मीट की दुकान पर पहुंची। दुकान के अंदर दो व्यक्ति कथित रूप से मांस की काट-छांट करते मिले। मौके से लगभग 150 किलो गौमांस, पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण तथा कांटा-तराजू बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि बरामद गौमांस दुकान संचालक मन्नवर द्वारा लाया गया था तथा उसे कलियर क्षेत्र में बेचने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से हिरासत में लिया व उनके विरुद्ध मु0अ0सं0 154/2026, धारा 5/11 उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपित अफरोज पुत्र नाजिर व कलीम पुत्र वहीद, निवासी वार्ड नंबर एक, कलियर, कोतवाली कलियर, जनपद हरिद्वार का चालान कर दिया गया है।

ALSO READ  "बेटी की हत्या का खौफनाक राज खुला: हत्यारा पिता साथी संग गिरफ्तार, गंगनहर में शव की तलाश जारी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522