न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:बेटियों के हाथों उठेगी नशे के खिलाफ मशाल, 100 दिन चलेगा महाभियान—धन सिंह रावत ने दिलाया ‘नशामुक्त उत्तराखंड’ का संकल्प BIG BREAKING:हल्द्वानी में खेलों का नया अध्याय: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ के क्रीड़ा विश्वविद्यालय निर्माण का किया शिलान्यास, बोले—उत्तराखण्ड बनेगा देश की ‘खेलभूमि’ “BIG BREAKING:एसआईआर पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त संदेश—“पात्र मतदाता का नाम न कटे”, रुड़की तहसील में व्यवस्थाओं का लिया जायजा” BIG BREAKING:रहमतपुर गांव में फिर टूटा हादसे का कहर, ई-रिक्शा की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत BIG BREAKING:गड्ढों पर गरजे डीएम मयूर दीक्षित! सड़कों पर खुद उतरे, अफसरों को दिए ताबड़तोड़ मरम्मत के निर्देश BIG BREAKING:अंकित बालियान हत्याकांड पर गरमाई सियासत, इकरा हसन बोलीं- जल्द खुलासा नहीं हुआ तो परिवार संग धरने पर बैठूंगी
Home » फैसला » “परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का बड़ा फैसला: अब संविदा, आउटसोर्स और एजेंसी कर्मचारियों को भी मिलेगा 5 लाख तक का दुर्घटना सहायता लाभ, नियमित कर्मचारियों के बराबर मिलेगी आर्थिक सुरक्षा”

“परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का बड़ा फैसला: अब संविदा, आउटसोर्स और एजेंसी कर्मचारियों को भी मिलेगा 5 लाख तक का दुर्घटना सहायता लाभ, नियमित कर्मचारियों के बराबर मिलेगी आर्थिक सुरक्षा”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के नेतृत्व में परिवहन निगम ने कर्मचारी हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब उत्तराखंड परिवहन निगम में कार्यरत संविदा, विशेष श्रेणी, एजेंसी और आउटसोर्स कर्मचारियों को भी दुर्घटना की स्थिति में नियमित कर्मचारियों की तरह आर्थिक सहायता का लाभ मिलेगा। इसके लिए वर्ष 2023 के आदेश में संशोधन कर दुर्घटना सहायता योजना का दायरा सभी श्रेणी के कर्मचारियों तक बढ़ा दिया गया है।

परिवहन निगम मुख्यालय से जारी संशोधित आदेश के अनुसार, पहले इस योजना का लाभ केवल नियमित कर्मचारियों तक सीमित माना जाता था, लेकिन अब सभी श्रेणी के कर्मचारी समान रूप से इसके पात्र होंगे। इस निर्णय से निगम में कार्यरत हजारों संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा दुर्घटना की स्थिति में उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

संशोधित व्यवस्था के तहत सहायता राशि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दुर्घटना में कर्मचारी की मृत्यु होने पर आश्रितों को 5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल होने पर 2 लाख रुपये तथा सामान्य रूप से घायल होने पर 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता पूर्व की भांति मिलती रहेगी। जिन मामलों में बीमा लागू होगा, उनका भुगतान बीमा नियमों के अनुसार किया जाएगा।

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार कर्मचारियों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी संस्था की महत्वपूर्ण शक्ति है और सभी को समान सुरक्षा एवं सम्मान मिलना चाहिए। यह निर्णय कर्मचारी हितों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।

ALSO READ  मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शाही ईदगाह को 'विवादित ढांचा' घोषित करने की याचिका खारिज, हिंदू पक्ष को झटका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 6 4 2
Users Today : 798
Users Yesterday : 747
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 6 4 2
Users Today : 798
Users Yesterday : 747