न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » राहत » “सलेमपुर की बदहाल सड़क पर मेयर-विधायक का एक्शन, 6 करोड़ के पुनर्निर्माण प्रस्ताव से जगी उम्मीद; जलभराव और गड्ढों से जल्द मिलेगी राहत”

“सलेमपुर की बदहाल सड़क पर मेयर-विधायक का एक्शन, 6 करोड़ के पुनर्निर्माण प्रस्ताव से जगी उम्मीद; जलभराव और गड्ढों से जल्द मिलेगी राहत”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। सलेमपुर राजपुताना मार्ग की बदहाल सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर शुक्रवार को मेयर अनीता अग्रवाल, नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल और लोक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता दीपा ने संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की जर्जर हालत और जलभराव की समस्या का जायजा लेते हुए अधिकारियों के साथ स्थायी समाधान पर चर्चा की गई।

विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस समस्या से जूझ रही है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और जलभराव के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सबसे पहले जलभराव वाले स्थानों से पानी निकालकर गड्ढों को अस्थायी रूप से भरने की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को तत्काल राहत मिल सके।

उन्होंने बताया कि सड़क के पुनर्निर्माण के लिए करीब छह करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री को भेज दिया गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनहित के इस मुद्दे पर सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा।

मेयर अनीता अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम लगातार शहर की समस्याओं के समाधान के लिए काम कर रहा है। जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी निकासी के लिए टैंकर लगाए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए भी हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

पार्षद प्रतिनिधि सागर सैनी ने बताया कि सलेमपुर राजपुताना मार्ग की बदहाली के कारण रोजाना लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। कई लोगों के हाथ-पैर तक फ्रैक्चर हो चुके हैं। उन्होंने सड़क का शीघ्र निर्माण कराए जाने की मांग की।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जल्द राहत कार्य शुरू करने और प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी लाने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों ने भी उम्मीद जताई कि अब वर्षों पुरानी इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।

ALSO READ  उत्तराखंड को मिली बड़ी राहत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹1600 करोड़ की पेंशन हिस्सेदारी के भुगतान पर उत्तर प्रदेश सरकार का जताया आभार, कहा—द्विपक्षीय समन्वय से लंबित मामलों के निस्तारण को मिल रही गति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522