न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » इंसानियत » “चलती बाड़मेर एक्सप्रेस में अचानक बिगड़ी यात्री की हालत, मचा हड़कंप — जीआरपी पुलिस ने दिखाई इंसानियत, तत्परता से अस्पताल पहुंचाकर बचाई जिंदगी!”

“चलती बाड़मेर एक्सप्रेस में अचानक बिगड़ी यात्री की हालत, मचा हड़कंप — जीआरपी पुलिस ने दिखाई इंसानियत, तत्परता से अस्पताल पहुंचाकर बचाई जिंदगी!”

(शहजाद अली हरिद्वार)ऋषिकेश में जीआरपी पुलिस की तत्परता से एक बीमार यात्री की जान बच गई। पुराना रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल मीनाक्षी पाल को सूचना मिली कि बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14817 में यात्रा कर रहे कृष्णा नामक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई है।

सूचना मिलते ही चौकी कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल हीरा पाल ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को मौके पर बुलाया।इसके बाद आरपीएफ, जीआरपी और यात्रियों की मदद से बीमार कृष्णा को ट्रेन के एस-2 कोच से उतारकर एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय अस्पताल एसपीएस ऋषिकेश भेजा गया।

पूछताछ में कृष्णा के साथी राजेंद्र ने बताया कि दोनों हरियाणा के निवासी हैं और मजदूरी का कार्य करते हैं। हाल ही में दोनों हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आए थे। इसी दौरान कृष्णा की तबीयत बिगड़ गई थी और उसे पहले भी एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।पुलिस को कृष्णा के बैग से मिले मोबाइल नंबरों के आधार पर उसकी पत्नी सुनीता और परिजनों से संपर्क किया गया। पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए कृष्णा के फोटो भी व्हाट्सएप पर भेजे, जिसके बाद परिजन ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए।

जीआरपी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

ALSO READ  थाना बहादराबाद पुलिस की संवेदनशीलता ने रच दिया इंसानियत का उदाहरण: जंगल में भटकी बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलवाया, भावुक हुए परिजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 1
Users Today : 242
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 1
Users Today : 242
Users Yesterday : 522