(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। Rahul Gandhi 4 और 5 जून को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी अल्मोड़ा में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके अलावा वह पौड़ी में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में शामिल होकर पूर्व सैनिकों से संवाद भी करेंगे।
दौरे के दौरान राहुल गांधी देहरादून में पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों, विधायकों और पूर्व विधायकों के साथ बैठक करेंगे।
साथ ही युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, अनुसूचित, अल्पसंख्यक, सैनिक एवं अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से भी चर्चा करेंगे।
कांग्रेस नेताओं के अनुसार राहुल गांधी का यह दौरा आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।








































Users Today : 242
Users Yesterday : 522






