न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » दहशत » “चार महीने बाद फिर लौटा ‘गजराज’! कलियर की सड़कों पर हाथी की दस्तक से मची दहशत, वन विभाग ने संभाला मोर्चा”

“चार महीने बाद फिर लौटा ‘गजराज’! कलियर की सड़कों पर हाथी की दस्तक से मची दहशत, वन विभाग ने संभाला मोर्चा”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। पिरान कलियर क्षेत्र में करीब चार माह बाद एक बार फिर हाथी की आमद से लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

मंगलवार सुबह एक जंगली हाथी कांवड़ पटरी मार्ग पर इमाम साहब और बिजली घर के पास घूमता हुआ दिखाई दिया। अचानक हाथी को आबादी के बीच देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी सुबह के समय सड़क किनारे टहलता नजर आया, जिससे वहां से गुजर रहे लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ लगाई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह वही हाथी है, जो पूर्व में भी कई बार कलियर और आसपास के क्षेत्रों में दिखाई दे चुका है। हाथी की लगातार क्षेत्र में आवाजाही को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने सतर्कता बरतते हुए हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी और उसे आबादी वाले क्षेत्र से हटाकर जंगल की ओर खदेड़ दिया।

वन विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जंगलों के आसपास बसे क्षेत्रों में जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ने की संभावना रहती है। लोगों से अपील की गई है

कि यदि कहीं हाथी दिखाई दे तो उसके पास जाने या उसे उकसाने का प्रयास न करें। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने से बचें और तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें।प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

ALSO READ  "हरिद्वार में बीएचईएल टाउनशिप में तेंदुए की दस्तक से मची सनसनी! सेक्टर-4 की डिस्पेंसरी के पास दिखा खूंखार शिकारी, रातभर दहशत में रहे निवासी — वन विभाग ने की कांबिंग, कैमरे लगाए जा रहे ट्रैप"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 1
Users Today : 242
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 1
Users Today : 242
Users Yesterday : 522