न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दीपावली पर CM धामी का अनोखा अंदाज! गढ़ी कैंट में जवानों के बीच रुकवाया काफिला, मिठाई खिलाकर दी दिवाली की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: दीपावली पर हरिद्वार को मिली कुंभ की बड़ी सौगात! गंगा की धारा से निखरे नए घाट, कुंभ-2027 में श्रद्धालुओं को मिलेंगे 16 किलोमीटर के भव्य पक्के घाट BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री आवास में दीपों की जगमगाहट के बीच परिवार संग झूमी दीपावली की खुशियां, धामी ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की BIG BREAKING:: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर हरिद्वार में सुरक्षा का कड़ा पहरा, SP निशा यादव ने पुलिस फोर्स को किया ब्रीफ, चप्पे-चप्पे पर रहेगी खाकी की नजर! BIG BREAKING:: दीपावली पर संघ के प्रांत कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों संग बांटी खुशियों की मिठास, दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: रानीपुर विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज! ₹6.48 करोड़ से चमकेंगी 7 सड़कों की तस्वीर, 14.725 KM सड़कों को मिली शासन की मंजूरी
Home » हादसा » “मोतीचूर फ्लाईओवर पर मौत का तांडव: चार वाहनों की भीषण टक्कर के बाद भड़की आग, रोडवेज बस जलकर खाक, दो की दर्दनाक मौत, हाईवे पर मचा हड़कंप”

“मोतीचूर फ्लाईओवर पर मौत का तांडव: चार वाहनों की भीषण टक्कर के बाद भड़की आग, रोडवेज बस जलकर खाक, दो की दर्दनाक मौत, हाईवे पर मचा हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रविवार रात देहरादून मोतीचूर फ्लाईओवर के पास चार वाहनों की जोरदार टक्कर के बाद कई वाहनों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात फ्लाईओवर पर तेज गति से आ रहे चार वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के तुरंत बाद एक वाहन में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई और लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। आग लगने के बाद घटनास्थल पर मौजूद उत्तराखंड रोडवेज की एक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग भी सहम गए।बताया जा रहा है कि हादसे में एक ट्रक, एक डंपर, एक एसयूवी कार और एक रोडवेज बस आपस में टकराए थे। टक्कर के बाद एसयूवी कार का सीएनजी सिलेंडर फट गया, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। हरिद्वार से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं, जबकि रायवाला से आने वाली टीम को भारी जाम के कारण मौके तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। वहीं पुलिस ने आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया और यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

ALSO READ  BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

हादसे के बाद देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। देर रात तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

हादसे में घायल हुए लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 5 4 7 5
Users Today : 146
Users Yesterday : 277
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 5 4 7 5
Users Today : 146
Users Yesterday : 277