न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में घर में घुसकर तलवार-तमंचे से हमला करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, SSP नवनीत सिंह की सख्ती से सिडकुल पुलिस का एक्शन, फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश”

“हरिद्वार में घर में घुसकर तलवार-तमंचे से हमला करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, SSP नवनीत सिंह की सख्ती से सिडकुल पुलिस का एक्शन, फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट, फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर सिडकुल पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर यह सफलता हासिल की।

जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 को प्रमोद पाल की तहरीर पर थाना सिडकुल में राजीव पाल समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि सभी आरोपी एक राय होकर लाठी-डंडों और तलवार से लैस होकर वादी के घर में घुस आए और परिवार के साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर भी किया और गंभीर धमकियां दीं।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद 7 मार्च को सिडकुल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जतिन उर्फ भारत, राजीव पाल, रोहन सिंह और सागर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम

1. उपनिरीक्षक नितेश शर्मा – थानाध्यक्ष,

2. व0उ0नि0 देवेन्द्र तोमर

3. उ0नि0 अनिल बिष्ट

4. हे0का0 संजय सिंह

5. हे0का0 देशराज

6. हे0का0 जितेन्द्र मलिक

⁠7. का0 रोहित कुमार

7. का0 गजेन्द्र तोमर

8. का0 अनिल कण्डारी

ALSO READ  "हरिद्वार में लग्जरी बसों की जांच में हुआ बड़ा खुलासा! डीएम के एक्शन के बाद नेहा झा की टीम ने 45 बसों पर कसा शिकंजा, 6 सीज, कई खामियां आईं सामने"

9. का0 मनीष

10. का0 अरविन्द कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 5 1 2
Users Today : 404
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 5 1 2
Users Today : 404
Users Yesterday : 1368