न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: वंदे भारत स्लीपर को मिला 35 साल का ‘मेंटेनेंस कवच’! BHEL-TRSL ने मिलाया हाथ, बनेगी 50:50 JV कंपनी BIG BREAKING:: युवाओं के दम पर बनेगा विकसित उत्तराखण्ड! CM धामी ने दिए ‘तीन संकल्प’, नशे से दूरी और बड़े लक्ष्य का दिया मंत्र BIG BREAKING:: शिवालिक नगर में कुंभ की तैयारियों का ग्राउंड चेक, मेलाधिकारी सोनिका ने परखी पुल-सड़क और पार्किंग व्यवस्थाएं BIG BREAKING:: 22 माह की शानदार पारी के बाद SP देहात शेखर चंद सुयाल की विदाई, ऑफिसर्स ने फूल-माला व स्मृति चिन्ह देकर दी भावुक विदाई BIG BREAKING:: राजीव शर्मा के नेतृत्व में शिवालिक नगर में सीएम धामी के जन्मदिन पर हवन-पूजन, वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश BIG BREAKING:: धामी के जन्मदिन पर मेयर अनीता ललित अग्रवाल की बधाई, बोलीं—CM के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: गाय से दुष्कर्म का आरोप, सलेमपुर में मचा हड़कंप; रानीपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

BIG BREAKING:: गाय से दुष्कर्म का आरोप, सलेमपुर में मचा हड़कंप; रानीपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर महदूद में पशु के साथ क्रूरता किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही रानीपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और कुछ ही समय में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को सलेमपुर महदूद निवासी नवीन पुत्र विक्रम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पशु के साथ कथित तौर पर गंभीर क्रूरता किए जाने की सूचना दी। तहरीर के आधार पर रानीपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 320/2026 दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए तत्काल टीम गठित कर क्षेत्र में दबिश और तलाश अभियान शुरू किया।

ALSO READ  "₹10 हजार का इनामी अलीशान गिरफ्तार, तीन कारों की धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से था फरार, भगवानपुर पुलिस ने बदरपुर बॉर्डर से दबोचा"

प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसी दिन मामले में शामिल संदिग्ध आरोपी राजू पुत्र सतीश, निवासी अत्मलपुर बौगला, थाना बहादराबाद, हरिद्वार, उम्र 38 वर्ष को जमालपुर नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धारा में कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली। रानीपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी, अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, कांस्टेबल 176 गम्भीर तोमर और कांस्टेबल 1430 करम सिंह शामिल रहे।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 1 2 9 1
Users Today : 776
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 1 2 9 1
Users Today : 776
Users Yesterday : 1179