न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जन समाधान दिवस में उमड़ी शिकायतें, 110 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! डीएम मयूर दीक्षित का सख्त अल्टीमेटम, नवंबर तक बजट खर्च करो, एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरी करो! BIG BREAKING:: उत्तराखंड के विकास को मिला 2047 का मेगा रोडमैप! धामी ने लॉन्च किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’, 28 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनाने का रखा लक्ष्य BIG BREAKING:: दिवाली से पहले रोडवेज कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मानदेय में बढ़ोतरी का बड़ा तोहफा, 4 नवंबर से मिलेगा बढ़ा हुआ पैसा; नियमितीकरण की राह भी होगी आसान BIG BREAKING:: दीपावली मिलन समारोह में छाईं बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियां, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित, ‘वोकल फॉर लोकल’ का भी दिया दमदार संदेश! BIG BREAKING:: गुरुकुल कांगड़ी में बुजुर्ग कुलसचिव पर जानलेवा हमला! वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन और आरोपी गिरफ्तार
Home » शुभारंभ » BIG BREAKING:: बहादराबाद में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, 128वीं ऐतिहासिक रामलीला का धूमधाम से हुआ शुभारंभ

BIG BREAKING:: बहादराबाद में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, 128वीं ऐतिहासिक रामलीला का धूमधाम से हुआ शुभारंभ

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद, 15 सितंबर। बहादराबाद की ऐतिहासिक एवं धार्मिक आस्था से जुड़ी 128वीं श्री रामलीला का शुभारंभ मंगलवार को विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ किया गया। दशहरा मैदान स्थित पीपल वृक्ष पर पूजा-अर्चना के बाद ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के साथ ही क्षेत्र में रामलीला मंचन को लेकर उत्साह का माहौल बन गया।रामलीला कमेटी के प्रधान रविंद्र चौहान (बिंदी) ने पंडित विनोद शर्मा के मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-पाठ के बीच ध्वज चढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने 128वें श्री रामलीला आयोजन के शुभारंभ की घोषणा की। ध्वजारोहण के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कमेटी के पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। धार्मिक अनुष्ठान के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

ALSO READ  "रानीपुर को मिली विकास की नई रफ्तार! विधायक आदेश चौहान ने किया सड़क चौड़ीकरण का शुभारंभ, हजारों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ"

रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि बहादराबाद की श्री रामलीला का आयोजन लंबे समय से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा के रूप में होता आ रहा है। हर वर्ष क्षेत्र के लोग रामलीला मंचन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस वर्ष भी रामलीला के 128वें आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंचन से जुड़े कलाकार अपनी प्रस्तुतियों को लेकर तैयारियों में जुटे हैं।कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा, आदर्श और सामाजिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों के मंचन के माध्यम से दर्शकों को सत्य, धर्म, त्याग और मर्यादा का संदेश दिया जाता है।

ALSO READ  “देवभूमि रजत उत्सव में गूंजा उत्तराखंड गौरव का शंखनाद — राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया शुभारंभ, राज्य आंदोलनकारियों का हुआ भव्य सम्मान”

ध्वजारोहण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान नीरज चौहान, बसन चौहान, प्रमोद चौहान, अनिल चौहान, सत्यम यादव, नरेश वर्मा, उपप्रधान सुनील कुमार, मनीष चौहान, कन्नू चौहान, सोनू चौहान, विपिन चौहान, शुभम चौहान, अमित चौहान, ललित चौहान, संजय चौहान और जोनी पाल सहित रामलीला कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे रामलीला के आगामी मंचन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनें और कलाकारों का उत्साहवर्धन करें। ध्वजारोहण के साथ ही अब बहादराबाद में रामलीला के मंचन को लेकर तैयारियां और तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 2 5 1 7
Users Today : 407
Users Yesterday : 525
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 2 5 1 7
Users Today : 407
Users Yesterday : 525