(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने सड़क चौड़ीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया । कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क के दोनों तरफ लाकिंग टाइल्स लगाकर चौड़ीकरण किया जायेगा, जिससे यह मार्ग सुंदर और सुगम बनेगा।
यह विकास कार्य क्षेत्र की एक बड़ी आबादी के लिए वरदान साबित होने जा रहा है। भेल मध्य मार्ग से रानीपुर कोतवाली होते हुए नगर पालिका शिवालिकनगर के टिहरी विस्थापित काॅलोनी क्षेत्र को जोड़ने वाले इस मार्ग के चौड़ीकरण से टिहरी विस्थापित काॅलोनी , सुभाषनगर क्षेत्र के साथ-साथ शिवालिकनगर की भारी आबादी सीधे तौर पर लाभान्वित होगी।
इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि पहले यह मार्ग बेहद संकरा (छोटा) होने के कारण यहाँ आए दिन दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती थीं। इस चौड़ीकरण के बाद स्थानीय जनता को संभावित हादसों से पूरी तरह बचाव रहेगा।
और उनका सफर सुरक्षित होगा। इसके साथ ही, यह मार्ग छोटे वाहनों के लिए शिवालिक नगर बाइपास के रूप में जनता के लिए एक बेहतरीन वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी काम करेगा, जिससे यातायात का दबाव कम होगा।
रानीपुर विधायक ने उत्तराखंड सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है।
इसी दूरदर्शी सोच के तहत पूर्व में शिवालिकनगर और टिहरी विस्थापित काॅलोनी के मध्य एक पुल का निर्माण कराया जा चुका है। इसके साथ ही, कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए ज्वालापुर ,सुभाषनगर शिवालिकनगर मध्य दूसरे पुल का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है।
इस कार्य के शुभारंभ पर स्थानीय सभासद ब्रजलेश देवी सहित स्थानीय नागरिकों ने रानीपुर विधायक आदेश चौहान का आभार प्रकट करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रहे चरणबद्ध विकास कार्यों और इस नई सौगात के लिए क्षेत्रीय जनता में भारी उत्साह है। इन बुनियादी कार्यो से क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा माननीय विधायक श्री आदेश चौहान जी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और क्षेत्र के कायाकल्प के लिए उनका धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इंदरपाल शर्मा, विनीत चौहान, चमन चौहान, चन्द्रभान सिंह, मुकेश चौहान,रंगपाल चौहान, नेत्रपाल, अमित जांगिड, दीपक, सचिन चौहान, ऋषिपाल, जितेन्द्र धीमान, कमलेश विश्वकर्मा,अमित चौहान,श्रीमती इंदु, सुशीला देवी,कुसुम,एस पी त्यागी, इंदर शर्मा, विवेक वर्मा,सचिन सिरोही, रामपाल शर्मा , विनोद शर्मा, सुखपाल, अनुराग सोमानी,संदीप गर्ग,के एस रावत, टेकचंद शर्मा ,अनिक मलिक, गिरीश घंडियाल ,शिवम त्यागी, राजीव राजपूत, नरेश शर्मा ,संदीप , सुखपाल, अमिताभ वत्स, गणमान्य नागरिक और क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।


























Users Today : 25
Users Yesterday : 906
