न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज! BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद
Home » कार्यवाही » “बुग्गावाला में स्मैक का खेल पड़ा महंगा! ऑपरेशन प्रहार में पुलिस ने दबोचे दो नशे के सौदागर, हेरोइन समेत पहुंचे सलाखों के पीछे”

“बुग्गावाला में स्मैक का खेल पड़ा महंगा! ऑपरेशन प्रहार में पुलिस ने दबोचे दो नशे के सौदागर, हेरोइन समेत पहुंचे सलाखों के पीछे”

(शहजाद अली हरिद्वार)बुग्गावाला। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद को नशा मुक्त बनाने और ड्रग्स तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई

इसी क्रम में थाना बुग्गावाला पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम शहीदवाला ग्रांट के पास दो युवकों को अवैध स्मैक/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सचिन पुत्र मैनपाल निवासी शहीदवाला ग्रांट तथा सुमित पुत्र महेंद्र निवासी बंजारेवाला शामिल हैं।

 दोनों आरोपियों से बरामद हुई स्मैक

पुलिस ने बताया कि आरोपी सचिन के कब्जे से 2.41 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन तथा आरोपी सुमित के कब्जे से 2.51 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन बरामद की गई। बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

 नशा तस्करों पर लगातार जारी है कार्रवाई

थाना बुग्गावाला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ALSO READ  "कांवड़ मेले में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा! ताबड़तोड़ छापेमारी में लिए नमूने, खराब मसाले और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक मौके पर नष्ट"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 5 1
Users Today : 849
Users Yesterday : 702
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 5 1
Users Today : 849
Users Yesterday : 702