न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दीपावली पर मिठाई बेचने वालों की आई शामत! हरिद्वार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 8 सैंपल लैब भेजे—मिलावटखोरों की अब खैर नहीं! BIG BREAKING:: सैनिक के शौर्य से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक, जनरल खण्डूड़ी के योगदान को याद कर भावुक हुए धामी, बोले— उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी, मेलाधिकारी सोनिका सख्त—चंडी चौक अंडरपास और प्रशासनिक रोड का काम तय समय में पूरा करने के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को चमकाने की मुहिम तेज, डीएम मयूर दीक्षित की अपील—जनता बने स्वच्छता अभियान की ताकत! BIG BREAKING:: हरिद्वार में मत्स्य पालन से रोजगार बढ़ाने पर जोर, सजावटी मछलियों के कारोबार को मिलेगा बढ़ावा BIG BREAKING:: कुंभ मेले से पहले हरिद्वार में प्रशासन का बड़ा एक्शन, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चंडी चौक पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: दीपावली पर मिठाई बेचने वालों की आई शामत! हरिद्वार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 8 सैंपल लैब भेजे—मिलावटखोरों की अब खैर नहीं!

BIG BREAKING:: दीपावली पर मिठाई बेचने वालों की आई शामत! हरिद्वार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 8 सैंपल लैब भेजे—मिलावटखोरों की अब खैर नहीं!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने तथा मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, हरिद्वार महिमानंद जोशी के नेतृत्व में गठित टीमों ने नगर निगम हरिद्वार एवं तहसील हरिद्वार क्षेत्र के अंतर्गत बेकरी, मिष्ठान विक्रेता प्रतिष्ठानों तथा रेस्टोरेंटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए।

सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की उपस्थिति में सुभाषगढ़ एवं दीनारपुर स्थित पनीर एवं मिठाई निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खुले में बिक्री के लिए रखी मिठाइयों के तीन तथा खुले पनीर का एक नमूना जांच हेतु लिया गया।

मिठाई निर्माण इकाई में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रावधानों का संतोषजनक अनुपालन पाया गया। इकाई द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त किया जाना तथा एटीपी स्थापित होना भी पाया गया। हालांकि, निरीक्षण के दौरान इकाई संचालक को निर्माण स्थल की खिड़कियों पर नेट स्क्रीन लगाने, निर्माण स्थल की रंगाई-पुताई कराने, कंटेनरों की गंदगी दूर करने तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

पनीर निर्माण इकाई के निरीक्षण के दौरान एनालॉग पनीर का निर्माण होता नहीं पाया गया। खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा शुद्ध दूध से पनीर का निर्माण किया जाना पाया गया। मौके पर स्किम्ड मिल्क पाउडर एवं फॉरेन फैट से संबंधित कोई पदार्थ या रसायन भी नहीं पाया गया।

वहीं, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा के नेतृत्व में गठित टीम ने शिव मूर्ति चौक, रेलवे रोड, रानीपुर मोड़, गोविंदपुरी, आर्य नगर एवं ज्वालापुर सहित नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बेकरी, मिष्ठान विक्रेता प्रतिष्ठानों तथा रेस्टोरेंटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिठाइयों एवं बेकरी उत्पादों पर निर्माण तिथि तथा उपयोग की अंतिम तिथि (यूज बाय/एक्सपायरी डेट) अंकित किए जाने संबंधी प्रावधानों की जांच की गई।

ALSO READ  “88 साल के बुज़ुर्ग की दो संपत्तियाँ हड़पीं; बेटे की चाल उजागर—DM सविन बंसल की कड़ी कार्रवाई, कूटरचित गिफ्ट डीड रद्द, FIR दर्ज!”

निरीक्षण के दौरान अधिकांश प्रतिष्ठानों में बिक्री के लिए प्रदर्शित मिठाइयों एवं बेकरी उत्पादों पर निर्माण तिथि तथा उपयोग की अंतिम तिथि अंकित पाई गई। हालांकि, कुछ प्रतिष्ठानों में इन विवरणों का अंकन नहीं पाया गया, जिस पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं को नोटिस जारी किए गए।

टीम द्वारा शिकायत के आधार पर कनखल स्थित एक मिष्ठान विक्रेता प्रतिष्ठान से लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया। इसके अतिरिक्त रेलवे रोड, श्रवणनाथ नगर स्थित एक रेस्टोरेंट से टोफू का नमूना तथा शिव मूर्ति चौक, रेलवे रोड स्थित एक बेकरी प्रतिष्ठान से कुल्चा एवं पाव के नमूने लिए गए। ज्वालापुर स्थित एक थोक विक्रेता प्रतिष्ठान से पान मसाला का नमूना भी संग्रहित किया गया। सभी नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।

इस प्रकार जनपद में चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत कुल आठ खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने, खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन कराने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 8 6 8 5
Users Today : 116
Users Yesterday : 896
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 8 6 8 5
Users Today : 116
Users Yesterday : 896