न्यूज़ फ्लैश
“पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत” “Haridwar:40वीं वाहिनी PAC में गूंजी परेड की गूंज, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने लिया मान-प्रणाम; शस्त्रागार से लेकर आवासीय निर्माण तक व्यवस्थाओं का किया सघन निरीक्षण”
Home » कार्यवाही » “जिलाधिकारी के निर्देश पर मौनिटरिंग तेज: ARTO निखिल शर्मा और ARTO नेहा झा की संयुक्त टीम का स्लीपर बसों पर बड़ा एक्शन, 10 बसें बंद–50 से अधिक चालान”

“जिलाधिकारी के निर्देश पर मौनिटरिंग तेज: ARTO निखिल शर्मा और ARTO नेहा झा की संयुक्त टीम का स्लीपर बसों पर बड़ा एक्शन, 10 बसें बंद–50 से अधिक चालान”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। जिला हरिद्वार में स्लीपर बसों की अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा चलाया जा रहा विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी है। सोमवार को चंडी चौक और बहादराबाद क्षेत्र में एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा एवं एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के निर्देशन में संयुक्त टीम ने देर शाम तक बसों का सघन निरीक्षण किया। टीम ने हाईवे से लेकर प्रमुख मार्गों तक लगातार वाहनों की जांच कर कई महत्वपूर्ण खामियों को उजागर किया।अभियान के दौरान अब तक 10 ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली बसों को विभिन्न नियम उल्लंघनों पर बंद किया जा चुका है, जबकि 50 से अधिक बसों का चालान किया गया है। जाँच में पाया गया कि कई वाहन ओवरलोडिंग कर रहे थे और कुछ में बिना अनुमति संरचनात्मक परिवर्तन किए गए थे, जो सुरक्षा मानकों के विरुद्ध हैं।

इसके अलावा टीम ने परमिट की वैधता, ड्राइविंग लाइसेंस, चालक से जुड़े दस्तावेज, वाहन की फिटनेस, बीमा तथा यात्रियों की सूची की भी जांच की।जांच में यह भी सामने आया कि दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, लखीमपुर खीरी समेत कई मार्गों पर स्लीपर बसें बिना निर्धारित नियमों का पालन किए संचालित की जा रही थीं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की लापरवाही सीधे तौर पर यात्रियों की सुरक्षा को प्रभावित करती है, इसलिए किसी भी स्थिति में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।विभागीय अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और बस संचालन को अनुशासित व सुरक्षित बनाने के लिए यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी अनियमितताएं दोबारा न हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 4 5 2
Users Today : 773
Users Yesterday : 831
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 4 5 2
Users Today : 773
Users Yesterday : 831