न्यूज़ फ्लैश
“पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत” “Haridwar:40वीं वाहिनी PAC में गूंजी परेड की गूंज, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने लिया मान-प्रणाम; शस्त्रागार से लेकर आवासीय निर्माण तक व्यवस्थाओं का किया सघन निरीक्षण”
Home » संदेश » “हरिद्वार में अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निषेध दिवस पर गूंजा बड़ा संदेश: जिला जज ने ईमानदारी को बताया जीवन का सर्वोच्च धर्म, भ्रष्टाचार मिटाने के लिए समाज से सामूहिक जागरूकता और मजबूत संकल्प की अपील”

“हरिद्वार में अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निषेध दिवस पर गूंजा बड़ा संदेश: जिला जज ने ईमानदारी को बताया जीवन का सर्वोच्च धर्म, भ्रष्टाचार मिटाने के लिए समाज से सामूहिक जागरूकता और मजबूत संकल्प की अपील”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार 9 दिसंबर 2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा विकास भवन रोशनाबाद के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्री नरेन्द्र दत्त ने की।

कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री संदीप कुमार, मुख्य जिला विकास अधिकारी श्री ललित नारायण मिश्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सिमरनजीत कौर, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री अविनाश भदौरिया सहित विकास भवन के अधिकारी–कर्मचारी उपस्थित रहे।अपने संबोधन में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कहा कि भ्रष्टाचार एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जिसकी रोकथाम के लिए सामूहिक जागरूकता और कानूनी दंड की जानकारी दोनों ही आवश्यक हैं। मुख्य जिला विकास अधिकारी ने भी भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए समाजिक भागीदारी को अनिवार्य बताया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जज श्री नरेन्द्र दत्त ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन प्रसंग का उदाहरण देते हुए कहा कि व्यक्ति प्रायः परिवार के लिए गलत रास्ता अपनाता है, परंतु कठिन समय में वही परिवार उसका साथ नहीं देता। इसलिए गलत कार्यों से दूरी बनाना और भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करना ही राष्ट्रहित में सर्वोत्तम मार्ग है। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी ईमानदारी को जीवन का आधार बना लें, तो भ्रष्टाचार निषेध दिवस मनाने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी।अंत में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सिमरनजीत कौर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 4 4 9
Users Today : 770
Users Yesterday : 831
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 4 4 9
Users Today : 770
Users Yesterday : 831