(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। ज्वालापुर विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुकर्रपुर में आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित “वोट चोर गद्दी छोड़” रैली की तैयारियों को लेकर विशेष बैठक आयोजित की।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों व कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और जन–आवाज़ को बुलंद करने के लिए सभी लोग भारी संख्या में दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे।
उन्होंने कहा कि यह रैली केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की लड़ाई है, जिसमें हर नागरिक की सशक्त भागीदारी आवश्यक है।
विधायक रवि बहादुर ने कार्यकर्ताओं को रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की एकजुटता ही आगामी संघर्षों में ताकत बनेगी।
इस मौके पर ज्वालापुर विधानसभा रैली प्रभारी अनिल भोकर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया।


























Users Today : 462
Users Yesterday : 1355
