न्यूज़ फ्लैश
“पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को खड़खड़ी श्मशान घाट पर DM और SSP हरिद्वार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, नम आंखों से दी अंतिम विदाई” “राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए भुवन चंद्र खंडूरी, खड़खड़ी घाट पर उमड़ा जनसैलाब… नम आंखों से दी गई ‘ईमानदार राजनीति’ के प्रहरी को अंतिम विदाई” “दरगाह में आखिर किसका संरक्षण? मौ. रफी प्रकरण ने खोली सिस्टम की परतें, अब हाईकोर्ट निगरानी में जांच की उठी मांग!” “जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के बाद एक्शन में प्रशासन, पृथ्वीराज चौक पर चला मेगा सफाई अभियान… घंटों में बदली इलाके की तस्वीर!” “हरिद्वार की धार्मिक मर्यादा पर “ऑनलाइन नॉनवेज डिलीवरी” का विवाद गरमाया, अखंड परशुराम अखाड़े ने डीएम को सौंपा ज्ञापन — धर्मनगरी में मांसाहारी और नशीले सामानों की होम डिलीवरी पर पूर्ण रोक लगाने की उठी मांग” “हरिद्वार में युवा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, गांव-गांव तक पहुंचेंगी कांग्रेस की नीतियां; 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार”
Home » संदेश » “सरकारी गाड़ी छोड़ साइकिल पर निकले अफसर! 15 KM पैडल मारकर HRDA सचिव और SDM ने दिया बड़ा संदेश — ‘ईंधन बचाओ, देश बचाओ’”

“सरकारी गाड़ी छोड़ साइकिल पर निकले अफसर! 15 KM पैडल मारकर HRDA सचिव और SDM ने दिया बड़ा संदेश — ‘ईंधन बचाओ, देश बचाओ’”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। प्रधानमंत्री Narendra Modi और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के “ईंधन बचाओ” संदेश को जमीन पर उतारते हुए एचआरडीए सचिव Manish Kumar Singh और हरिद्वार एसडीएम Jitendra Kumar ने अनोखी पहल की।दोनों अधिकारी रोशनाबाद स्थित अपने आवास से करीब 15 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय कर कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों की इस पहल को लोगों ने खूब सराहा और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया।सुबह जब एचआरडीए सचिव मनीष कुमार सिंह और एसडीएम जितेंद्र कुमार साइकिल से कार्यालय के लिए निकले तो रास्ते में लोगों की नजरें उन पर टिक गईं।आमतौर पर सरकारी अधिकारियों को सरकारी वाहनों में देखा जाता है, लेकिन दोनों अधिकारियों ने सादगी और जिम्मेदारी का संदेश देते हुए साइकिल चलाकर लोगों को बड़ा संदेश दिया।

 “ईंधन की बचत केवल सरकार की नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी है।”

अधिकारियों ने कहा कि देश में लगातार बढ़ती तेल की कीमतों और पर्यावरण संबंधी चुनौतियों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की है।

उसी संदेश को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने यह पहल की। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और आम जनता से अपील करते हुए कहा कि जहां तक संभव हो, छोटी दूरी तय करने के लिए साइकिल या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।

“छोटी-छोटी कोशिशें ही बड़े बदलाव का आधार बनती हैं।”

मनीष कुमार सिंह ने कहा कि यदि हर व्यक्ति सप्ताह में एक या दो दिन भी निजी वाहन छोड़कर साइकिल का उपयोग करे तो इससे न केवल ईंधन की बचत होगी बल्कि प्रदूषण भी कम होगा।

वहीं एसडीएम जितेंद्र कुमार ने कहा कि स्वस्थ जीवन और स्वच्छ पर्यावरण के लिए साइकिल सबसे बेहतर विकल्प है।

 “साइकिल चलाइए, स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों बचाइए।”

दोनों अधिकारियों की इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों और कर्मचारियों में भी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने कहा कि यदि अधिकारी खुद आगे आकर उदाहरण पेश करेंगे तो समाज में सकारात्मक बदलाव जरूर आएगा।

207 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार की धार्मिक मर्यादा पर “ऑनलाइन नॉनवेज डिलीवरी” का विवाद गरमाया, अखंड परशुराम अखाड़े ने डीएम को सौंपा ज्ञापन — धर्मनगरी में मांसाहारी और नशीले सामानों की होम डिलीवरी पर पूर्ण रोक लगाने की उठी मांग”